खबरेंदेवरिया

देवरिया के सभी बॉर्डर सील : 17 केंद्रों पर होगा गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव मतदान, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर्स के साथ बैठक कर निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त मतदान केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। मतदान से 48 घंटे पहले समस्त अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है और 27 जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं। मतदान बैलट पेपर के माध्यम से होगा। पोलिंग पार्टियां 29 जनवरी को कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी। 30 जनवरी को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात समस्त मत पेटियां कलेक्ट्रेट वापस आएंगे और यहां से पुलिस सुरक्षा में गोरखपुर भेजी जाएंगी।

डीएम जेपी सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 17 मतदान केंद्रों पर 24 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 21,949 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। किंतु किसी कारणवश यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो वह अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट सहित दस प्रकार के पहचान पत्रों का प्रयोग कर सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि समस्त मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में लगभग 50% मतदाता महिलाएं हैं, इसलिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। मतदान केंद्र के अंदर समुचित जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतदान केंद्र में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीडीओ रवींद्र कुमार ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 4 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, एक थानाध्यक्ष निलंबित

Sunil Kumar Rai

देवरिया : सपा ने बरहज से मुरली मनोहर को बनाया नया उम्मीदवार, फिर चूके पीडी

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway 53 फीसदी से अधिक तैयार : अगले साल तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, चंद घंटों में होगा दिल्ली और काशी का सफर

Harindra Kumar Rai

एक सप्ताह में यूपी का हर पुलिस थाना होगा सीसीटीवी से लैस : सीएम योगी ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट में मांगा जनसहयोग

Sunil Kumar Rai

स्वेज इंडिया और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सड़क जागरूकता अभियान : लोगों को किया जागरूक

Abhishek Kumar Rai

5G Network in India : जल्द शुरू होंगी 5G सेवाएं, पीएम मोदी बोले – गांवों से गुजरेगा डिजिटल इंडिया का सपना, जानें सरकार का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!