खबरेंदेवरिया

DEORIA : अतुल बरनवाल अध्यक्ष और मुरली सिंह बने रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के सचिव, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Deoria News : रोटरी परंपरा के अनुसार सत्र 2022- 23 के लिए रोटेरियन अतुल बरनवाल को रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल (Rotary Club Deoria Central) का अध्यक्ष एवं रोटेरियन मुरली सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। हनुमान मंदिर के निकट स्थित एक सभागार में रविवार को समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में पधारे मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने अध्यक्ष एवं सचिव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी रामनिवास सोनकर, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं रोटरी के रीजनल चेयरमैन रोटेरियन रामकुमार सिंह मौजूद रहे।

सभी अतिथियों का स्वागत किया

रोटेरियन अतुल बरनवाल ने गत वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण आए हुए अतिथियों के सामने प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष 2021-22 रोटेरियन नितिन बरनवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जनपद में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने के लिए डॉ एसएस गौड़, डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉ एसएस द्विवेदी, डॉ शाही, डॉ शशि प्रभा, डॉ एसपी गुप्ता, डॉक्टर एसएन मणि को सम्मानित किया।

रोटरी क्लब ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है

साथ ही उन रोटेरियन साथियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जिन्होंने सत्र 2021-22 में अपनी सेवाएं प्रदान की। रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के चार्टर प्रेसिडेंट अखिलेंद्र शाही ने कहा कि समाज सेवा के लिए रोटरी क्लब ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है, और करता रहेगा। शपथ ग्रहण में रोटरी क्लब कुशीनगर से आए हुए पदाधिकारियों ने रोटेरियन अतुल बरनवाल एवं रो मुरली सिंह को शाल ओढ़ा कर एवं बुके देकर बधाई दी।

नए सत्र के लिए रोटेरियन अतुल बरनवाल ने –

-डॉक्टर आरके श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष

-कपिल सोनी को उप सचिव

-डॉ विपिन बिहारी शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं डायरेक्टर बृजेश सिंह, अवनीश मिश्रा, आशुतोष मरोदिया, सुमित राजगढ़िया को नियुक्त कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में पधारे रोटरी क्लब कुशीनगर से आए रोटेरियन साथियों को पूर्व अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया एवं जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश जयसवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महिला विंग को सम्मानित किया

रोटरी क्लब की महिला विंग इनरव्हील क्लब से शिखा बरनवाल, सुचित्रा अवस्थी, माया सिंह एवं सुमन शुक्ला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ये हुए शामिल

कार्यक्रम में रोटेरियन राजेंद्र जायसवाल, अरुण वर्णवाल, नवनीत अग्रवाल, शरद अग्रवाल, हिमांशु सिंह, अनवारूल हक, संजय राय, लाल जी गुप्ता, सतपाल सिंह, संतोष जायसवाल, पीयूष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, श्रीधर पांडे, जावेद अहमद और रविकांत मणि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया

कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष नितिन बरनवाल ने मुख्य अतिथि सीडीओ रविंद्र कुमार, एडिशनल एसपी रामनिवास सोनकर, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं रोटरी के रीजनल चेयरमैन रो रामकुमार सिंह को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

ऐतिहासिक होगा भाजपा का ग्राम किसान समिति सम्मेलन : कृषकों का होगा पंजीकरण, पढ़ें पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

29 करोड़ से तैयार होगा भागलपुर-पिंडी रोड : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सांसद रविंदर कुशवाहा ने किया भूमिपूजन

Rajeev Singh

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को ई-मेल आईडी पर मिलेगा परिणाम ! जानें क्या है तैयारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : कई जनपदों में वांटेड चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 चोर पकड़े, 15 लाख का माल बरामद

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पुलिस ने सपा प्रत्याशी पिंटू समेत 11 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, समाजवादी नेता ने बताया साजिश

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 11 अधिकारियों ने 11 बच्चों को लिया गोद, उठाएंगे छात्रों की पढ़ाई का खर्च

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!