खबरेंदेवरिया

कांग्रेसियों ने दो महान हस्तियों को किया नमन : डॉ धर्मेन्द्र पांडेय बोले-इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए दी शहादत

Deoria News : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर कार्यालय पर मनाई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए शहादत देकर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की। पाकिस्तान को दो टुकड़े कर सबक सिखाते हुए बांग्लादेश को आजादी दिलाई।

पीसीसी सदस्य भागीरथी प्रसाद ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में सरदार पटेल व इंदिरा गांधी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।

पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी ने कहा कि इन महान नेताओं की नीति और सिद्धांतों पर चलकर ही देश आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम को जिला सचिव संजय गुप्ता, लालसाहब यादव, अखिलेश मिश्र, सत्यम पाण्डेय, परमानन्द प्रसाद, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद, डॉ याहिया अंजुम, विजय कुशवाहा, शीत कुमार मिश्र, रंजीत सिंह, डॉ नरेन्द्र यादव, अरुण उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया।

Related posts

यूपी : जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर बनेंगे नए हाट और आधुनिक मंडियां, किसानों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai

यूपी के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी : 12 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख

Abhishek Kumar Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ट्रक की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई आग, घंटों बाधित रहा यातायात

Sunil Kumar Rai

Deoria News : हाट बाजार में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने उमड़े लोग, हजारों की हुई खरीदारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : झोलाछाप डॉक्टरों में दहशत, डीएम ने एमओआईसी का वेतन रोका

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!