अंतरराष्ट्रीयखबरें

सुरक्षा : अब गूगल से निजी जानकारी हटा सकेंगे यूजर, सर्च इंजन कंपनी ने दिया स्पेशल गिफ्ट, जानें पूरी प्रक्रिया

USA : आधुनिकता के इस युग में लोगों के लिए अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखना कठिन हो गया है। उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए सर्च इंजन गूगल (Google) ने ऑनलाइन व्यक्तिगत जानकारी को निजी रखने के लिए नए विकल्प पेश किए हैं।

कम्पनी ने शुक्रवार को कहा कि अब लोग व्यक्तिगत संपर्क जानकारी जैसे फोन नंबर, ईमेल और भौतिक पते को सर्च रिजल्ट से हटाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे। नई नीति ऐसी अन्य जानकारी को भी हटाने की अनुमति देती है, जिससे कि निजी जानकारी के सार्वजनिक होने का खतरा है जैसे कि गोपनीय ‘लॉग-इन क्रेडेंशियल’।

सुरक्षा देना जरूरी है
ये ‘लॉग-इन क्रेडेंशियल’ उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट पर ऑनलाइन खातों को लॉग-इन करने और उनकी पहचान सत्यापित करने में सक्षम बनाते हैं। कम्पनी ने एक बयान में कहा कि सूचना तक स्वतंत्र पहुंच महत्वपूर्ण है, ‘‘लेकिन साथ ही लोगों को उन उपकरणों के साथ सशक्त बनाना भी जरूरी है, जिनकी जरूरत उन्हें अपनी संवेदनशील, व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी की रक्षा करने के लिए है।’’

कंट्रोल होना चाहिए
बयान में कहा गया है कि, ‘‘गोपनीयता और ऑनलाइन सुरक्षा साथ-साथ चलती है। इसलिए जब आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जरूरी है कि आपकी संवेदनशील, निजी पहचान संबंधी जानकारी तक कैसे पहुंचा जा सकता है, यह नियंत्रण आपके पास हो।’’

ये अनुरोध किए जा सकेंगे
‘गूगल सर्च’ ने इससे पहले लोगों को ऐसी व्यक्तिगत सामग्री हटाने के लिए अनुरोध करने की अनुमति भी दी थी, जिसके सार्वजनिक होने से उन्हें प्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंच सकता है। इसमें ‘डॉक्सिंग’ के कारण निजी जानकारी हटाने और धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक खाता या क्रेडिट कार्ड नंबर जैसे व्यक्तिगत विवरण हटाने के लिए अनुरोध किया जा सकता है।

कई तरीकों से इस्तेमाल होता है
‘डॉक्सिंग’ से तात्पर्य, विशेष रूप से दुर्भावनापूर्ण इरादे से इंटरनेट पर किसी विशेष व्यक्ति के बारे में निजी या पहचान संबंधी जानकारी खोजना और प्रकाशित करना है। कम्पनी ने कहा कि इस तरह की जानकारियां कई अप्रत्याशित मंचों पर दिखने लगती हैं और इनका कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए नीतियों को बदलने की जरूरत है। व्यक्तिगत संपर्क जानकारी के ऑनलाइन उपलब्ध होने से खतरा उत्पन्न हो सकता है।

रिक्वेस्ट मिले थे
गूगल ने कहा कि ऐसी सामग्री हटाने का विकल्प देने के लिए उनसे कई अनुरोध किए गए थे। बेशक गूगल के इन नए फीचर से अरबों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Related posts

SSBL Inter College में किसानों को दिए गए कृषि यंत्र : भाजपा ने पीएम-सीएम और कृषि मंत्री को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

डीएम देवरिया की सख्ती से नेत्रहीन दिव्यांग को मिला न्याय : बैनामे के 13 वर्ष बाद भूमि पर दिलाया कब्जा, पढ़ें पूरा प्रकरण

Sunil Kumar Rai

Rakesh Jhunjhunwala : शेयर मार्केट के ‘बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला का निधन, 5 हजार की पूंजी से 46 हजार करोड़ कमाए, पढ़ें उनका सफरनामा

Sunil Kumar Rai

यूपी के 2.36 लाख शिक्षकों को सितंबर तक मिलेगा टैबलेट : ऑपरेशन कायाकल्प 2.0 शुरू करने की तैयारी में योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव : योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को दी मंजूरी, 11 अप्रैल को होगी सुनवाई

Swapnil Yadav

कुष्ठ रोग से ठीक हुए 21 लोग : DM ने एचडीएल किट देकर किया सम्मानित, की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!