खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी ने की मां आदि शक्ति की आराधना : देवरही माता मंदिर में तैयारियों का लिया जायजा

Deoria News : चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने देवरही माता मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ माँ आदि शक्ति की आराधना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने देवरही माता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। मंदिर परिसर में जिला प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन के सहयोग से भजन-कीर्तन, एवं शप्तशती पाठ का भी आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न मंदिरों में जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन समितियों के समन्वय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जनपद वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह व शक्ति गुप्ता सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

नया संसद भवन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

Shweta Sharma

बड़ी खबर : देवरिया में 11 थानेदारों का हुआ तबादला, विपिन मलिक को महुआडीह से गौरी बाजार भेजा गया, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

आसान होगा करोड़ों लोगों का सफर : बक्सर से लखनऊ होते हुए दिल्ली पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 10 घंटे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

Harindra Kumar Rai

अच्छी खबर : लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, योगी सरकार ने 1 रुपये सालाना पर दी जमीन, हजारों को मिलेगा रोजगार

Satyendra Kr Vishwakarma

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : इस खास सुविधा वाला यूपी का पहला हवाई अड्डा बनेगा

Sunil Kumar Rai

पुलिस कस्टडी में मौत : एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराएगी योगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!