खबरेंदेवरिया

समाधान नंबर से अंबालिका के जीवन में आई नई रोशनी : चंद दिनों में हुआ वर्षों से लंबित काम, डीएम ने लिया संज्ञान

Deoria News : बारह वर्षीय अंबालिका कुमारी पांडेय के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। नेत्रहीन अंबालिका के जीवन में जिलाधिकारी द्वारा जारी समाधान नंबर ने उम्मीदों की नई रोशनी भर दी। जो काम पिछले तीन वर्षों से लंबित था, वह सिर्फ एक कॉल से हो गया।

बरहज ब्लॉक के ग्राम तलौरा निवासी अंबालिका के पिता प्रदीप पांडेय ने बताया कि विगत 3 वर्षों से अपनी दृष्टिबाधित बच्ची दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के प्रयासरत थे। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधार की आवश्यकता होती है।

उन्होंने अपनी बेटी का आधार बनवाने के लिए निकटवर्ती जन सेवा केंद्र पर संपर्क किया, जहां बताया गया कि नेत्रहीन होने की वजह से उनकी पुत्री की आंख की आइरिश का स्कैन नहीं हो पा रहा है, जिससे आधार बनने में समस्या आ रही है। इसके बाद उन्होंने कई जगहों पर आधार बनवाने का प्रयास किया, लेकिन बन नहीं पाया।

इसी बीच उनकी नजर समाचार पत्रों में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह द्वारा जारी समाधान नंबर पर पड़ी। उन्होंने 05568- 222261 पर फोन कर अपनी समस्या बताई। समाधान नंबर पर अपनी समस्या दर्ज कराने के बाद जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लिया और आधार बनवाने का निर्देश दिया।

जो आधार कार्ड विगत तीन वर्षों से नहीं बन पाया था, वो समाधान नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के महज कुछ दिन के भीतर मिल गया। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अंबालिका का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी सम्यक जांचोपरांत बन गया, जिसे सोमवार सायं जिलाधिकारी ने अपने कलेक्ट्रेट स्थित कार्य कक्ष में उसे सौंपा।

अंबालिका के पिता प्रदीप पांडेय ने समाधान नंबर एवं जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाधान नंबर जारी किया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं उनके द्वारा की जाती है।

जन सामान्य अपनी समस्याओं को 05568- 222261 एवं 225351 पर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने अंबालिका के परिजनों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

Related posts

सहूलियत : पहचान पत्र के लिए इस पोर्टल पर आवेदन करें ट्रांसजेंडर

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में इस दिन 16 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी कीड़े मारने की दवा : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

सिरजम देई में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : मिलीं तमाम कमियां, लापरवाह कर्मियों पर हुआ एक्शन

Swapnil Yadav

यूपी कैबिनेट ने नई खेल नीति 2023 को दी स्वीकृति : प्रदेश में बदलेगा स्पोर्ट्स कल्चर, जानें क्या होंगे बदलाव

Swapnil Yadav

देवरिया में 30 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस : सेवा समाप्ति से पहले प्रशासन ने दिया ये मौका

Abhishek Kumar Rai

Anti-CAA Protests : एंटी-सीएए प्रदर्शनकारियों का पैसा लौटाएगी योगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!