खबरेंदेवरिया

देवरिया में फसल बीमा कंपनी का गैर जिम्मेदाराना रवैया : डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने बुधवार को सोंदा स्थित ‘एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड’ के जनपद स्तरीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां मिली, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नामित कंपनी है।

डीएम एवं सीडीओ बुधवार अपराह्न सोंदा स्थित बीमा कंपनी के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के विषय में जानकारी देने वाला कोई होर्डिंग अथवा बैनर मौके पर लगा हुआ नहीं पाया गया। कंपनी कार्यालय में रखा हुआ एकमात्र लैपटॉप भी खराब मिला। रिकॉर्डों का रखरखाव मैन्युअली किया जा रहा है। कंपनी ने जनपद में जिला प्रबंधक समेत महज 6 कार्मिक ही तैनात किए हैं।

जिलाधिकारी ने पिछले दिनों बारिश की वजह से हुई फसल क्षति के सापेक्ष किसानों द्वारा किए गए क्लेम के विषय में जानकारी मांगी। कंपनी के जिला प्रबंधक दीपक सिंह द्वारा बताया गया कि अभी तक सिर्फ 4 किसानों ने क्लेम के लिए आवेदन किया है। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बीमित किसानों की संख्या के सापेक्ष आया क्लेम काफी कम है। उन्होंने बीमा कंपनी को किसानों के हित में कार्य करने का निर्देश दिया।

डीएम जेपी सिंह ने बताया कि विगत दिनों असमय बारिश की वजह से जनपद के कुछ हिस्सों में गेहूं की फसल को प्रथमदृष्टया क्षति हुई है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को बीमा कंपनी के माध्यम से फसल क्षति की भरपायी कराने का प्रयास किया जा रहा है। रबी वर्ष 2022-23 में कुल 24,814 किसानों ने 14,894 हेक्टेयर में लगी फसल हेतु कुल 1,36,11,496 के प्रीमियम का भुगतान नामित कंपनी को किया है।

जनपद में दैवीय आपदा के समय बरती जा रही लापरवाही पर नामित कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा ने सभी विधानसभा में किया गौ पूजन, कृषकों से की यह अपील

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के एक और घटिया निर्माण से नाराज डीएम, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

12 सेंकेंड में ध्वस्त होंगे सुपरटेक ट्विन टावर्स : गिराने में 3700 किग्रा विस्फोटक होगा इस्तेमाल, एक्सप्रेसवे रहेगा बंद, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 23 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प : यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, योगी सरकार ने दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

रेड क्रास सोसाइटी: देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे सम्मानित,  देंगे ये खास पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

अवसर : कंप्यूटर कोर्स के लिए संस्थाएं करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!