खबरेंदेवरिया

छुट्टा पशुओं की समस्या हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत : पीएमयू करेगी निस्तारण

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) ने जनपद स्तर पर निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल से संबंधित विभिन्न कार्यकलापों के सघन मॉनिटरिंग के लिए जनपद में स्थापित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जनपदीय पीएमयू (Project Monitoring Unit) की स्थापना की है। इस यूनिट का समय पूर्वान्ह्न 10 बजे से सायं 05 बजे तक निर्धारित किया गया है।

निवासी मोबाइल नंबर 9628175842, 9415749430 एवं ई-मेल आईडी पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने यूनिट के नोडल व प्रभारी के रुप में अधिकारियों/ कर्मचारियों को नामित किया है तथा यह भी अवगत कराया है कि निराश्रित गोवंश से संबंधित किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए इस यूनिट के नोडल अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी गौरी बाजार डॉ सतीश कुमार के मोबाइल नम्बर 9628175842 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट में नामित प्रभारी अधिकारियों/ कर्मचारियों के विवरण में उन्होंने बताया है कि कनिष्ठ लिपिक कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पुनीत कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी मुण्डेराचन्द अभिषेक कुमार यादव तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर विवेक यादव को नामित किया गया है।

जिलाधिकारी जेपी सिंह ने समस्त गौ आश्रय स्थलों में गोबर एवं उसके उपयोग का अभिलेखीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गोशालाओं में गोबर के कंडे बनाये जाते हैं। कंपोस्ट खाद, अगरबत्ती आदि के लिए भी गोबर का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में इसका अभिलेखीकरण करना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने सहभागिता योजना के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को गो-वंशों को गोद लेने के लिए जागरूक किया जाए। जनपद में सहभागिता योजना का लक्ष्य 770 है, जिसके सापेक्ष 562 का चयन किया गया तथा वर्तमान में 201 गोवंशों को भरण पोषण के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि एक एकड़ से अधिक की गोचर भूमि की सूची एनआईसी से प्राप्त कर हरा चारा उगाया जाए। उन्होंने जनपद में गो-अभ्यारण्य स्थापित करने के लिए भूमि तलाशने का निर्देश दिया। गो-अभ्यारण्य की स्थापना के लिए 40-50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल के मद्देनजर तात्कालिक एवं दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गौशाला के लिए योजना बनाई जाए।

Related posts

अवसर : यूपी में सूचना आयुक्त पद पर होगा चयन, सिर्फ ये लोग कर सकेंगे आवेदन, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

अपराधियों का समर्थन करना छोड़े विपक्ष : एनकाउंटर के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया ये जवाब

Pushpanjali Srivastava

Gandhi Jayanti 2022 : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश

Rajeev Singh

अच्छी खबर : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने संसद में महाल मंझरिया में सोलर प्लांट लगाने की मांग की, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : यूपी की 55 विधानसभा सीटों पर आज बंद होगा प्रचार-प्रसार, चुनाव आयोग ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!