खबरेंदेवरिया

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में एडमिशन का टाइम टेबल जारी : जानें सभी तिथियां

Deoria News : जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना, विकास खण्ड रामपुर कारखाना मैं प्रवेश के लिए टाइम टेबल जारी हो गया है।

यह संस्थान एक निःशुल्क आवासीय विद्यालय है, जहां कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई यूपी बोर्ड के माध्यम से कराई जाती है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना, ब्लॉक रामपुर कारखाना देवरिया में विभिन्न कक्षाओं के कुल 490 सीटों के सापेक्ष ग्रामीण क्षेत्र के 85 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के 15 प्रतिशत छात्रों को प्रवेश दिया जाता है।

जिसमें से 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति / जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के छात्रों को प्रदेश दिये जाने की व्यवस्था है।

इस विद्यालय में शिक्षा सत्र 2023-24 में रिक्त सीटों के सापेक्ष कक्षा 6,7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु समय-सारिणी के विवरण में उन्होंने बताया है कि –

-आवेदन प्रारंभ की तिथि 28 फरवरी
-आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 मार्च
-परीक्षणोपरान्त पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन तिथि 20 मार्च
-प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि 27 मार्च तथा
-सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं
-प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की तिथि 31 मार्च निर्धारित है।

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना, देवरिया में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन देवरिया एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना, देवरिया से प्राप्त किये जा सकेंगे।

आवेदन एवं प्रवेश की समस्त प्रक्रियाएं पूर्णतः निःशुल्क है। कक्षा 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश कक्षा 10 में अर्जित प्राप्तांकों पर आधारित मेरिट लिस्ट के आधार पर की जायेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा : और समृद्ध हुआ गोरक्षपीठ का देवलोक

Satyendra Kr Vishwakarma

Transfer : देवरिया और कुशीनगर समेत 9 जिला विद्यालय निरीक्षक का तबादला, विनोद कुमार राय को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

ग्राम पंचायत पिंडी में 3 अप्रैल को लगेगी चौपाल : सीडीओ ने सभी विभागों को दिए ये आदेश

Swapnil Yadav

डीएम और एसपी ने जाना निर्माण कार्यों का हाल : मिली ये खामियां, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Harindra Kumar Rai

डीएम और एसपी ने विधायक संग सुनीं जन समस्याएं : सास-बहू से जुड़ी एक शिकायत ने खींचा सभी का ध्यान

Swapnil Yadav

BREAKING : देवरिया में 73 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सीडीओ ने की कार्रवाई, वेतन रोका और…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!