खबरेंराष्ट्रीय

देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने 10000 करोड़ के निवेश को दी मंजूरी, जानें क्या होगा बदलाव

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने लगभग 10,000 करोड़ के कुल निवेश के साथ तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के भारतीय रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई के पुनर्विकास को स्वीकृति दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे के बदलाव में स्टेशनों के विकास को महत्व दिया है। बुधवार का कैबिनेट का फैसला स्टेशन विकास को नई दिशा देता है। 199 स्टेशनों के पुनर्विकास का काम चल रहा है। इनमें से 47 स्टेशनों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बाकी स्टेशनों के लिए मास्टर प्लानिंग और डिजाइन का काम चल रहा है।

32 स्टेशनों पर तेजी से काम हो रहा है। बुधवार को कैबिनेट ने 3 बड़े स्टेशनों नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के लिए, 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।

तैयार होने के बाद इन स्टेशन में ये सुविधाएं मिलेंगी –

-प्रत्येक स्टेशन में एक ही स्थान पर सभी यात्री सुविधाओं के साथ खुदरा, कैफेटेरिया, मनोरंजन सुविधाओं के लिए एक विशाल रूफ प्लाजा (36/72/108 मीटर) होगा।

-रेलवे ट्रैक के दोनों ओर स्टेशन भवन के साथ शहर के दोनों किनारों को स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

-फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह, स्थानीय उत्पादों के लिए जगह आदि सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

-शहर के भीतर स्थित स्टेशनों में सिटी सेंटर जैसी जगह होगी।

-स्टेशनों को आरामदेह बनाने के लिए, पर्याप्त रोशनी, वे फाइंडिंग, ध्वनिकी, लिफ्ट, एस्कलेटर, ट्रेवलेटर्स होंगे।

-पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं के साथ यातायात के सहज संचालन के लिए मास्टर प्लान (Master Plan) तैयार किया गया है।

-परिवहन के अन्य साधनों जैसे मेट्रो, बस आदि के साथ एकीकरण होगा।

-सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रिसाइकिलिंग और बेहतर ट्री कवर के साथ ग्रीन बिल्डिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

-दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

-इन स्टेशनों को इंटेलिजेंट बिल्डिंग की अवधारणा पर विकसित किया जाएगा।

-आगमन-प्रस्थान का पृथक्करण, अव्यवस्था मुक्त प्लेटफॉर्म, बेहतर सतह, पूरी तरह से ढके हुए प्लेटफॉर्मों का निर्माण किया जाएगा।

-सीसीटीवी और एक्सेस कंट्रोल लगाने से रेलवे स्टेशन सुरक्षित रहेंगे।

-ये प्रतिष्ठित स्टेशन भवन होंगे।

Related posts

देवरिया में 200 करोड़ निवेश का लक्ष्य : हासिल करने के लिए जुटे उद्यमी और अधिकारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

‘पेज जीता तो चुनाव जीता’ : गौरीबाजार में बोले जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पढ़ें पार्टी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

लापरवाही की पराकाष्ठा : जांच के लिए गठित कमेटी जिम्मेदारियों से रही अनजान, नाराज डीएम ने उपायुक्त उद्योग का वेतन रोका

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : प्रधानमंत्री आवास योजना के 17 लाभार्थियों से वसूली की प्रक्रिया शुरू, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

मौका : यूपी के 100 ब्लॉक में रोजगार देगी सरकार, देवरिया के युवाओं को मिलेगा अवसर, जानें चयन का आधार और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!