खबरेंदेवरिया

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर बवाल : देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा – माफी मांगें सोनिया गांधी

Deoria News : सोनिया गांधी और कांग्रेस की तरफ से नियुक्त सदन नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  (Draupadi Murmu) को राष्ट्र की पत्नी के रुप में संबोधित किया। इस बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी चौराहे पर सोनिया गांधी देश से माफी मांगो, नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को कठपुतली कहा, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा। एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी गरीब महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है।

गरिमा पर प्रहार है

उन्होंने कहा कि ये जानते हुए भी ये संबोधन भारत के हर मूल्य, हर संस्कार के विरुद्ध है। देश और दुनिया जानती है कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और महिला विरोधी है। लेकिन कांग्रेस का इस हद तक गिर जाना कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का इस प्रकार अनादर करना, उनकी गरिमा पर प्रहार करना निंदनीय है।

उपहास कर रही कांग्रेस

सोशल मीडिया संयोजक तेजबहादुर पाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जब से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषणा हुई है, तबसे वह कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का केंद्र बनी हुई हैं।

माफी मांगनी चाहिए 

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने सोनिया जी की अध्यक्षता में ये संस्कार और मूल्य विहीन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है। संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश से माफी मांगनी चाहिए।

ये रहे मौजूद

इस दौरान शुभम मणि त्रिपाठी, मनीष पाण्डेय, अनुपम सिंह, सुशांत सिंह, यशवंत शाही, सुधीर श्रीवास्तव, राजन मल्ल, राहुल कुमार, आदित्य पाण्डेय छोटू, अनिल मणि, सन्नी राजभर, मारकंडेय गिरी आदि मौजूद रहे।

Related posts

महिला सशक्तिकरण का आधार बनीं भाजपा सरकार की ये योजनाएं, जानें कैसे बदल रहीं जीवन

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को इस महीने से मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : जिला आबकारी अधिकारी पर होगी कार्रवाई, करीबियों को लाइसेंस दिलाने में किया फर्जीवाड़ा

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : सलाम नमस्ते ने मनाया वर्षगांठ, समाज को ऐसे दिखा रहा नई राह

Satyendra Kr Vishwakarma

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘किसान पुत्र का उप राष्ट्रपति चुना जाना देश के लिये हर्ष का विषय,’ देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!