खबरेंदेवरिया

विद्यार्थी परिषद ने बीएसए देवरिया को दिया ज्ञापन : शैक्षिक संस्थानों पर नहीं हुई कार्रवाई तो…

Deoria News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवरिया-एबीवीपी देवरिया (Akhil Bhartiya Vidyarthi Parishad-ABVP Deoria) प्रतिनिधिमंडल ने जिला संयोजक सौम्य वत्सल के नेतृत्व में 5 सूत्रीय ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) को सौंपा।

संगठन के जिला संयोजक सौम्य वत्सल ने कहा कि शैक्षिक संस्थान जहां आम परिवार के नौनिहाल अपने मानसिक उन्नयन के लिए अध्ययन करने जाते हैं, वहां के संचालक व प्रबंधन समिति को सुचारु शैक्षिक क्रियान्वयन की दिशा में नवाचार करने की आवश्यकता है, ना कि तुगलकी फरमान जारी करने की। जिससे विद्यार्थी सहित परिजन मानसिक तनाव में हो।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी हितों के लिए संघर्ष करती आ रही है। आज उसी दिशा में शैक्षिक संस्थानों के सुचारू संचालन के लिए सरकार से तय किए गए नियमावली के पालन की जरूरत है।

शिक्षक की समय पर उपस्थिति, मिड-डे-मील की गुणवत्तापूर्ण समुचित व्यवस्था, बहनों के लिए शौचालय और विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल आदि बुनियादी व्यवस्थाओं के दुरुस्तीकरण, मानकविहीन-गैर पंजीकृत संस्थाओं के संचालन और सरकारी शिक्षकों द्वारा प्राइवेट कोचिंग कराकर धन उगाही जैसे कार्यों पर समिति बनाकर ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन के लिए अभाविप देवरिया को बाध्य होना पड़ेगा।

इस दौरान जिला संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम, रुद्रपुर तहसील विस्तारक यीशु सिंह, देवरिया तहसील विस्तारक स्नेहा श्रीवास्तव, अभिषेक कुशवाहा, आदर्श तिवारी, राहुल सिंह, सौरभ तिवारी, आशुतोष मिश्रा, गौरव राय किशन, अंबिकेश, अभिषेक, ऋतिक, कुलदीप, सागर, आयुष, अंकित, अभिषेक जायसवाल, चन्दन यादव, सिद्धांत कुशवाहा, विपुल रजक, आतिफ अंसारी, अमित गुप्ता, शीतल गुप्ता, मुस्कान निशा, साजन यादव, आशुतोष मिश्रा, अभय, आशु, सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

National Teachers Award 2022 : यूपी के इकलौते विजेता देवरिया के शिक्षक खुर्शीद अहमद के लिए खास होगा 5 सितंबर, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार, पीएम मोदी संग करेंगे संवाद

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 9 कारोबारियों पर लगा 2.50 लाख का जुर्माना : प्रशासन ने दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai

Ramchandra Vidyarthi : एक हजार दीये जलाकर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को दी गई श्रद्धांजलि

Harindra Kumar Rai

DEORIA : विकास भवन से स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने लिया हिस्सा

Harindra Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कान्हा गौशाला का जाना हाल, अफसरों से मांगा यह एक्शन प्लान

Abhishek Kumar Rai

शनिवार से वितरित होगे दिव्यांगजनों को उपकरण : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने केंद्रों पर देखीं तैयारियां

Rajeev Singh
error: Content is protected !!