खबरेंदेवरिया

डीएम ने पीएम केयर्स योजना के लाभार्थियों से की बात : सौंपा पासबुक और हेल्थ कार्ड, इन बच्चों को मिलती है मदद

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम योजना

Deoria News : पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम योजना (PM Cares For Children Scheme) से आच्छादित जनपद के बच्चों से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों की समीक्षा की।

ये मदद मिलती है
जिलाधिकारी ने बच्चों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान उन्होंने मीनू साहनी को 10 लाख रुपये की धनराशि का पासबुक तथा 5 लाख रुपये की कवरेज वाला हेल्थ कार्ड प्रदान किया। जनपद में कुल 9 बच्चे पीएमकेयर्स फ़ॉर चिल्ड्रन योजना से आच्छादित हैं।

प्रोत्साहित किया
डीएम जेपी सिंह ने प्रत्येक बच्चे से बातचीत की तथा उनके साथ अपना मोबाइल नंबर साझा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के निवारण के लिए कोई भी बच्चा उनसे सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने योजना से आच्छादित बच्चों को आगे मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पासबुक और कार्ड दिया
एक बालिका मीनू साहनी (जो अब 18 वर्ष की हो चुकी है) को पीएम केवर्स फार चिल्ड्रेन योजना के तहत 10 लाख रुपये की धनराशि का पास बुक, हेल्थ कार्ड एवं स्नेहपत्र जिलाधिकारी ने प्रदान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भोजन एवं घर उपलब्ध कराकर उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अवगत कराया
ऐसे बच्चों को शिक्षा और स्कॉलरशिप के जरिए सशक्त बनने में सहायता भी की जाती है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विनोद कुमार राय (Dr Vinod Kumar Rai) एवं जिला सेवायोजन कार्यालय से सम्बन्धित कैरियर काउंसलर द्वारा बच्चों को सप्लीमेन्टरी एजुकेशन एण्ड कैरियर काउन्सलिंग की सुविधा से अवगत कराया गया।

9 बच्चों को मिला लाभ
डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर को बच्चों को हर संभव सहयोग के लिए निर्देशित किया। जनपद में इस योजना से कुल 9 बच्चे आच्छादित है, जिसमें से 8 बच्चों से जिलाधिकारी की व्यक्तिगत रूप से बातचीत हुई। इस अवसर पर रामकृपाल, डॉ राजेश मिश्र, संदीप कुमार रावत, गौरव कुमार, सैफ खान सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।

Related posts

विकसित भारत 2047 के संकल्प पर बोले सीएम योगी, शिक्षा परिषद के शताब्दी वर्ष को बताया आत्ममंथन का अवसर

Kajal Singh

देवरिया कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम : 24 घंटे रहेगा एक्टिव, आपात स्थिति में तुरंत डायल करें नंबर

Sunil Kumar Rai

मोदी सरकार के 9 साल : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवरिया में गिनाईं उपलब्धियां, राहुल गांधी को बताया…

Sunil Kumar Rai

Hindi Diwas 2022 : देवरिया जिला पंचायत सभागार में बोले सांसद रविंद्र कुशवाहा- विश्व समुदाय को एक सूत्र में बांधने में सक्षम है हिंदी

Abhishek Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में दो बाइक की भिड़ंत में 1 की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी

Harindra Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया में लक्ष्य से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीकरण, कैंप लगाकर हो रहा रजिस्ट्रेशन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!