खबरेंदेवरिया

देशभक्ति गीतों से सराबोर हुआ देवरिया का वातावरण : डीएम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, देखें Video

Deoria News : यूपी के देवरिया जिले का माहौल सोमवार की सुबह देशभक्ति गीतों, नारों और तिरंगे से देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अगुवाई में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में सिंचाई विभाग, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों के कर्मचारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

यहां से निकली तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा की मेजबानी सिंचाई विभाग ने की थी। सिंचाई विभाग की ट्यूबेल कॉलोनी स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर यह तिरंगा यात्रा, बस स्टैंड और कलेक्ट्रेट होते हुए विकास भवन पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान शहर की सड़कें देशभक्ति के माहौल में डूबी रहीं। हर तरफ लोग वीर शहीदों को नमन कर रहे थे।

जनता को भागीदारी निभानी होगी
बाद में मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज सिंचाई विभाग की तरफ से यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी। 11 अगस्त से प्रारंभ हो रहे तिरंगा सप्ताह में जनता को बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाना है। इस तरह हम अपने अमर शहीदों के योगदान को इस स्मृति में संजो कर रख सकते हैं। उन्होंने जनपद के सभी निवासियों से अपील की कि तिरंगा सप्ताह में अपने घर पर झंडा जरूर लहराएं।

सभी फहराएं तिरंगा
उन्होंने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सरकार ने 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) शुरू किया है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस अभियान को सफल बनाएं और घर पर तिरंगा लहरा कर उन अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दें, जिनकी कुर्बानी से हम आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं।

सभी विभाग शामिल हुए
तिरंगा यात्रा में सिंचाई विभाग, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने भी डीएम के साथ इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। पूरी यात्रा के दौरान देश भक्ति गीत गूंजते रहे और वातावरण अमर बलिदानियों की वीर गाथा से गुंजायमान रहा।

Related posts

एससी-एसटी छात्रों को योगी सरकार का तोहफा : इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप, अब खाते में आएंगे इतने रुपये

Satyendra Kr Vishwakarma

SIR में बेहतर काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर होंगे सम्मानित : डीएम दिव्या मित्तल ने बूथों का लिया जायजा, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

अवसर : प्रतिभावान कलाकारों को तलाश रही सरकार, 19 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

नोएडा : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बने ‘‘थिनक्यूबेटर 2022’’ के विजेता, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

यूपी : कोरोना के 2400 नए मामले मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 26 हजार हुई, पढ़ें रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

तैयारी : सीएम योगी के इस प्लान से देश-दुनिया में पहुंचेगा गोरखपुर मंडल का उत्पाद, किसानों को मिलेगा यह लाभ  

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!