उत्तर प्रदेशखबरें

अतीक अहमद को हुई सजा तो सोशल मीडिया पर छाए सीएम योगी : यूजर्स ने कुछ इस अंदाज में दी प्रतिक्रिया

Uttar Pradesh : योगी जो कहते हैं, वो करते हैं। ये बात मंगलवार को एक बार फिर साबित हो गई। सीएम योगी ने हाल ही में सदन के अंदर माफिया को मिट्टी में मिलाने का प्रण लिया था और मंगलवार को कुख्यात माफिया अतीक अहमद को 17 साल पुराने मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाते ही उनका प्रण फिर सिद्ध हो गया।

पिछली सरकारों में कानून को जेब में लेकर घूमने वाला अतीक अहमद मंगलवार को कानून के डर से थर-थर कांप रहा था। यह सब सीएम योगी के प्रयासों और कोर्ट में माफिया के खिलाफ मुस्तैदी से की गई पैरवी की बदौलत संभव हो सका। जो लोग योगी को जानते हैं उन्हें यकीन था कि एक न एक दिन यह लम्हा जरूर आएगा। इसीलिए सोशल मीडिया पर मंगलवार को #योगीहैतोयकीनहै ट्रेंड करने लगा।

माफिया अतीक अहमद को कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद ही लोग ट्विटर पर सीएम योगी के प्रयासों और प्रतिबद्धता की तारीफ करने लगे। इसकी वजह से #योगीहैतोयकीनहै 4 घंटों तक ट्विटर के ट्रेंडिंग टॉपिक में नंबर वन पर ट्रेंड करता रहा। इसके बाद भी देर रात तक यह हैशटैग टॉप ट्रेंड्स में शुमार रहा। 19 हजार से अधिक लोगों ने इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट्स किए।

इस हैशटैग के साथ-साथ सीएम योगी का सदन में ‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाला’वीडियो भी खूब शेयर किया गया। वहीं, अतीक अहमद पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई। माफिया के कोर्ट में गिड़गिड़ाने और रोने को लेकर भी अच्छे खासे कमेंट किए गए। अतीक के साथ ही आजम खान को हुई सजा पर भी खूब चर्चा हुई। सीएम योगी के काम के तरीके, इंसाफ को लेकर उनकी प्रतिबद्धता और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का लोगों ने स्वागत किया।

‘गुंडों के लिए काल हैं महाराज’
इस हैशटैग के माध्यम से लोगों ने बेहद दिलचस्प ट्वीट किए। विकास अहीर नाम के एक हैंडल से लिखा गया कि महाराज जी गुंडों के लिए काल हैं। अतीक को आजीवन कारावास की सजा हुई। यह बाबा का राज है। सुधीर मिश्रा ने लिखा, याद रखना योगीजी कुछ कहते हैं तो उस पर तुरंत कार्य शुरू कर देते हैं। बोला था मिट्टी में मिला दूंगा, आज अतीक को उम्रकैद हो गई।

योगी देवनाथ ने लिखा, योगीजी के नेतृत्व को धन्यवाद, अंततः यूपी पुलिस उमेश पाल को न्याय दिलाने में सफल रही। प्रीति नागिया ने लिखा कि अतीक को सजा ने साबित कर दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। योगी जी को इसके लिए धन्यवाद है।

Related posts

देवरिया में दु:खद हादसा : बाइक खंभे से टकराने से किशोर की मौत, हेलमेट लगाता तो शायद बच जाती जान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में भयावह सड़क हादसा : बाइक सवार तीन युवकों की मौत, परिजनों से मिले विधायक दीपक मिश्रा शाका

Abhishek Kumar Rai

यूपी : मेरिट के आधार पर होगा जन शिकायतों का निस्तारण, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया का बढ़ाया मान : जनपद की बेटी कंचन यादव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया सम्मान, डीडीयू में मिला अवार्ड

Shweta Sharma

कम्पोजिट स्कूल सिसवा में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास में शिक्षा : सीडीओ ने किया उद्घाटन, जनसहयोग के लिए बीएसए ने जताया आभार

Shweta Sharma

सीएम योगी ने किया मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज : नारी शक्ति को लेकर कही ये बड़ी बात

Shweta Sharma
error: Content is protected !!