खबरेंदेवरिया

देवरिया में फाग गीतों पर देर रात तक झूमे लोग : गायकों ने बांधा समां, कृषि मंत्री और विधायकों ने लिया हिस्सा

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर मण्डल के तत्वधान में निवर्तमान नगर पालिका (Nagar Palika Deoria) अध्यक्ष अलका सिंह की तरफ से दीनदयाल उपाध्याय पार्क न्यू कालोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार शाम किया गया।

देर रात चले इस कार्यक्रम में लोग होली के गीतों पर झूमते रहे। गीत-संगीत, अबीर-गुलाल और होली की गुझिया के बीच लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं दे आनंदित हो रहे थे। गायिका पूनम तिवारी के गणेश वन्दना के साथ शुरू इस होली मिलन समारोह में गायक राकेश तिवारी ने अपने फाग के गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायकों के फाग की गीतों ने समारोह में रंग भरने का अद्भुत काम किया।

निवर्तमान नगर पाला अध्यक्ष अलका सिंह की तरफ से आयोजित इस समारोह में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने सभी को होली की बधाई दी और इस त्योहार को भाईचारा के साथ मनाने की लोगों से अपील की।

विधायक देवरिया सदर शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) व विधायक बरहज दीपक मिश्र शाका (Deepak Mishra Shaka) ने लोगों को बधाई देते इस त्योहार को आपसी दूरियों को मिटा हर्ष उल्लास के साथ मनाने का सभी से आग्रह किया।

इस दौरान विजय बहादुर दूबे, बलराम उपाध्याय, अरुण सिंह, अजय शाही, अम्बिकेश पाण्डेय, कृष्णनाथ राय, रामाशीष प्रसाद, संजय पाण्डेय, संजय राव, नित्यानंद पाण्डेय, सीपी सिंह, शैलेंद्र सिंह आजाद, सुभाष तिवारी, जितेंद्र सिंह, दुर्गेशनाथ तिवारी, राजू मणि, पवन कुमार मिश्र, विष्णु अग्रवाल, अखिलेश जायसवाल, विजय पटेल, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, विष्णु गोयल, शंखपाल सर्राफ, अनूप पाण्डेय चाचा, आशीष गुप्ता, दिनेश शुक्ला, अजय गुप्ता, गोविन्द चौरसिया, अतुल पासवान, बंटी जायसवाल, अजय सिंह, एजाज अहमद, नसीम मंसूरी, मनीष सिंह, पुनीत सिंह, राजन सिंह, सुनील सिंह, बृजेश सिंह, दीपू सिंह आदि रहे।

Related posts

‘स्कूल चलो अभियान’ में 10 हजार बच्चों का हुआ नामांकन : डीएम ने महुआडीह ईंट-भट्ठे का किया निरीक्षण

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी में किसानों को तत्काल मिलेगा विद्युत कनेक्शन, सीएम योगी का आदेश- रात में न हो कटौती

Sunil Kumar Rai

फर्जी वीडियो से ईवीएम पर भ्रम फैलाने वाले पर एफआईआर दर्ज : प्रशासन ने यूजर्स को दी ये चेतावनी

Rajeev Singh

Photo Series : स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर हो रहा देवरिया में भवनों का नामकरण, दीवारों पर उकेरी जा रही शहीदों की तस्वीरें

Shweta Sharma

चिंताजनक : माफिया ने 135 साल पुराने गवर्मेंट इंटर कॉलेज पर किया कब्जा, बाहर पढ़ने को मजबूर बच्चे, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

गौ संरक्षण के लिए देवरिया में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट स्थापित : जानें सभी अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!