खबरेंदेवरिया

देवरिया के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लेकर डीएम का बड़ा आदेश : सीएमओ और अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर को चिन्हित करने एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित समस्त अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। अल्ट्रासाउंड सेन्टर चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की समुचित पड़ताल की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री पर एक ही केंद्र संचालित हो। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भ्रूण का लिंग परीक्षण न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

वर्तमान समय में जनपद में 42 अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक आईवीएफ सेंटर पंजीकृत है। जिलाधिकारी ने समस्त पंजीकृत केंद्रों की सूची पब्लिक डोमेन में लाने का निर्देश दिया।

समिति ने आज 6 नवीन अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं एक आईवीएफ सेंटर के पंजीकरण हेतु तथा 3 अल्ट्रासाउंड सेंटर के नवीनीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार किया। बैठक में सीएमओ डॉ राजेश झा, डॉ टीएन झा, डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉ शोभा शुक्ला, डॉ कार्तिकेय सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

DEORIA BREAKING : योगी कैबिनेट ने देवरिया नगर पालिका विस्तार को दी मंजूरी, 23 गांव होंगे शामिल, शलभ मणि ने सीएम को दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

गीडा में 253 भूखंडों के आवंटन के लिए शीघ्र शुरू होगा आवेदन : निवेशकों को मिलेंगे मनचाहे साइज के प्लॉट

Sunil Kumar Rai

देवरिया में झूले से गिर कर सातवीं के छात्र की मौत : डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी, जानें पूरा मामला

Rajeev Singh

बकायेदारों का कनेक्शन काटना पड़ा महंगा : इमिलिया उपकेंद्र पहुंची भीड़ ने की तोड़फोड़, कर्मचारियों से बदसलूकी

Abhishek Kumar Rai

4 फरवरी को 25000 अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी : सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

फसलों के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी : इन उपायों से रोगों को दूर रखें किसान, जानें बीमारी के लक्षण

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!