उत्तर प्रदेशखबरें

मोदी सरकार ने उज्जवला गैस की सब्सिडी बढ़ाई : सीएम योगी ने दिया धन्यवाद, अब इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना की सब्सिडी बढ़ाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे नवरात्रि से पहले मातृ शक्ति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिया गया उपहार बताया।

उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णय को अभिनंदनीय बताते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स के अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि महिला कल्याण एवं गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के अंतर्गत रसोई गैस पर सब्सिडी को ₹200 से बढ़ाकर ₹300 करने का निर्णय अभिनंदनीय है।

उन्होंने लिखा है, शारदीय नवरात्रि एवं विभिन्न पर्वों के पूर्व मातृशक्ति को यह उपहार प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार। बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर लेने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है।

सरकार ने उज्ज्वला योजना में मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है। ये फैसला सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। इससे पहले उज्ज्वला योजना में एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी मिलती थी।

Related posts

मौका : 7 जून को देवरिया आईटीआई में चलेगी प्लेसमेंट ड्राइव, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Sunil Kumar Rai

डीएम ने जिला प्रोबेशन और पंचायत राज अधिकारी समेत 4 का वेतन रोका : अन्य अफसरों को दी चेतावनी

Rajeev Singh

चिंताजनक : माफिया ने 135 साल पुराने गवर्मेंट इंटर कॉलेज पर किया कब्जा, बाहर पढ़ने को मजबूर बच्चे, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी ने नामांकन किया, महिला ई-रिक्शा चालक और सफाई कर्मी को प्रस्तावक बनाया

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के इस गांव में बनेगा ईसीएचएस कैंटीन : मिलेगी मॉडल पॉलिक्लिनिक की भी सुविधा, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार घोषित : अलका सिंह को फिर मिला मौका, पढ़े पूरी लिस्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!