खबरेंदेवरिया

देवरिया के लाखों लोगों को मिलेगी सहूलियत : गांव में ही भरे जाएंगे सभी आवेदन, मिलेगी हर दस्तावेज की कॉपी, देना होगा इतना चार्ज

Deoria News : देवरिया जिले की ग्राम पंचायतों में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। अब खेती-किसानी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पेंशन प्रार्थना पत्र समेत कई फॉर्म ऑनलाइन ग्राम पंचायत सचिवालय में ही भरे जाएंगे। एक हफ्ते में इस नई व्यवस्था को लागू करने की योजना बनी है।

चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) देश की सभी ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर और हाईटेक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उसी कड़ी में यह नई व्यवस्था है। बड़ी बात यह है कि ग्राम पंचायत सहायकों के जरिए लाखों लोगों का अपने गांव में ही जरूरी काम हो जाएगा। उन्हें सहज जन सेवा केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

ये है प्लान

योजना के मुताबिक देवरिया में ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों में 350 पंचायत सहायकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। यह सभी ग्रामीणों के आवेदनों को निकालकर संबंधित अधिकारियों को देंगे। इससे इन कार्यों के लिए लोगों को सीएससी नहीं जाना पड़ेगा। पंचायती राज विभाग ने भी इस संबंध में सभी ग्राम सभाओं को निर्देश जारी किया है।

शुल्क निर्धारित है

मनमानी रोकने के लिए शासन ने इसका शुल्क भी निर्धारित कर दिया। खतरा-खतौनी समेत कोई भी ऑनलाइन आवेदन पत्र निकालने या भेजने की शुल्क ₹15 निर्धारित की गई है। इसमें ₹10 ग्राम सभा को मिलेगा, जबकि 5 रुपए पंचायत सहायक को दिया जाएगा। फिलहाल लोगों को इन कार्यों के लिए ज्यादा रकम देनी पड़ती है। साथ ही उन्हें लंबी दूरी तय करना पड़ता है।

Related posts

DEORIA : जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को कहा पार्टी की रीढ़

Sunil Kumar Rai

भारत रोड नेटवर्क में दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुंचा : 9 साल में 59 प्रतिशत बढ़ी नेशनल हाइवेज की लंबाई, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

यूपी : UP Board के सवा करोड़ विद्यार्थियों के लिए जारी हुआ खास निर्देश, सचिव ने 3 दिन की मोहलत दी

Sunil Kumar Rai

10 लाख कर्मियों की होगी भर्ती : पीएम नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का करेंगे शुभारंभ, इन विभागों में भरे जाएंगे पद

Shweta Sharma

कुशीनगर में बोले सीएम योगी : नई आभा और फ्लेवर में आगे बढ़ रहा जनपद, बताया क्या हो रहा खास

Swapnil Yadav

एलर्ट पर देवरिया प्रशासन : जुम्मा की नमाज से पहले बनी रणनीति, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!