खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, देवरिया डीएम से जांच की मांग

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल (BJP Salempur) अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कस्बा सलेमपुर के ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

भाजपा नेता ने किसी सक्षम अधिकारी से भ्रष्टाचार की जांच करा कर उचित कार्रवाई की मांग डीएम से की है। जिलाधिकारी और सीएम को भेजे पत्र में पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि कस्बा सलेमपुर में ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग चरम सीमा पर है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के धन से ई-रिक्शा लोडर लिया गया है, जिसका उपयोग निजी कार्य में हो रहा है। इसे भाड़े पर चलवाया जा रहा है। इसी तरह काली जी के स्थान पर चबूतरा लगभग 1 माह पहले बना है, जो गड्डा युक्त हो गया है। दूसरे केस में इस्लाम के घर के पास से जुड़ी मिया के घर के आगे तक पाइप लगाकर जल की निकासी की गई थी। लेकिन वर्तमान प्रधान व सचिव ने सारे पाइप को निकालकर खराब पाइप लगवाया है।

उन्होंने आगे कहा है कि सलेमपुर पिच मार्ग से कस्बा सलेमपुर तक नाली का निर्माण कराया गया है। मगर इस नाली में एक भी घर का पानी निकलना मुश्किल है औऱ इंटरलॉकिंग धंस गया है। इसी तरह फैयाज के घर से ट्रांसफार्मर तक पूर्व प्रधानों ने नाली बनवाया था।

वर्तमान प्रधान व सचिव मिलकर नाली से सटे नए नाली का निर्माण करा रहे हैं और खडंजा उखाड़ कर उसी ईंट से नाली का चेम्बर बनवा रहे हैं। एक अन्य मामले में सत्य प्रकाश के बगीचे से नदी घाट तक इंटरलॉकिंग कार्य वर्तमान प्रधान ने कराया है। मगर इसमें घटिया क्वालिटी की ईंट का इस्तेमाल हुआ है। ईंट आधे में से फट कर उखड़ रहा है।

Related posts

डीएम ने 4 कोऑपरेटिव सचिवों को किया सस्पेंड : उर्वरक की बिक्री में मनमानी करते मिले, किसानों की शिकायत पर हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

यूपी : प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की तैयारी तेज, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

सहूलियत : 3 सितंबर को देवरिया के इस ब्लॉक में बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम रहेंगे मौजूद, लाभार्थी साथ लाएं ये पेपर

Shweta Sharma

BIG NEWS : पढ़ने गए मासूम की अगवा कर हत्या, शव शिक्षक के शौचालय में मिला, पूरी रात तलाश में जुटे रहे एसपी संकल्प शर्मा

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी की इस पहल को मॉडल बनाएगा केंद्र : पूरे देश में लागू करने की तैयारी, यूपी में 12 करोड़ लोगों को मिला लाभ

Sunil Kumar Rai

देश प्रथम के संकल्प से दुनिया की महाताकत बनेगा भारत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Shweta Sharma
error: Content is protected !!