खबरेंनोएडा-एनसीआर

Navratri 2022 : स्प्रिंग मीडोज में शुरू हुई पहली भव्य दुर्गा पूजा, निवासियों में उत्साह, बच्चों के बीच होगी प्रतियोगिता

Greater Noida West : गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित स्प्रिंग मीडोज सोसाइटी (Spring Meadows Society) में 5 दिनों तक चलने वाली दुर्गा पूजा की विधिवत शुरुवात की गई। पूजा कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा। पूजा का उद्घाटन इस्कान टेंपल के गुरु जी और अखिल भारतीय जनकल्याणकारी परिषद के अध्यक्ष जयघोष द्विवेदी ने की।

पांच दिन की पूजा के साथ-साथ कल्चरल प्रोग्राम, बच्चों का ड्राइंग कंपटीशन, डांडिया नाइट, गाने का कंपटीशन, आनंद मेला कुकिंग कंपटीशन, बच्चों की फैंसी ड्रेस कंपटीशन और भंडारे का आयोजन किया गया है।

पूजा समिति के अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी का कहना है कि यह स्प्रिंग मीडोज की पहली दुर्गा पूजा है। इसे अगले साल से और निखारा जायेगा। पूजा को सफल बनाने के लिए सभी रेसिडेंट्स का लगातार सहयोग मिल रहा है। पिछले दो महीनों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बनाई गई टीम के सभी सदस्य लगातार मेहनत कर रहे हैं।

स्प्रिंग मीडोज निवासियों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से सोसायटी में नई ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे कार्यक्रम लगातार सोसायटी में होते रहने चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम 24 घंटे लगातार कार्य कर रही है। देखा जाए तो सोसायटी में पूजा का आयोजन बेहद खास हो रहा है।

Related posts

DEORIA : भाजपा किसान मोर्चा ने 800 से अधिक लाभार्थी किसानों का किया अभिनंदन, हर गांव में पहुंचे पदाधिकारी

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी को ईको टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, हर गांव में आयोजित होंगे खास कार्यक्रम

Harindra Kumar Rai

देवरिया : बकरीद पर शांति के लिए 47 मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : हर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी टीमें, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

स्वदेशी गाय की नस्ल सुधार के लिए प्रोत्साहन राशि देगी योगी सरकार : यूपी में शुरू हुई मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन याेजना

Sunil Kumar Rai

Scholarship Form : 26 जुलाई को होगा छात्रवृत्ति से जुड़ी हर शंका का समाधान, छात्र और संस्थान रखें ध्यान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!