खबरेंराष्ट्रीय

10 लाख कर्मियों की होगी भर्ती : पीएम नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का करेंगे शुभारंभ, इन विभागों में भरे जाएंगे पद

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं।

देश भर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जायेगा। नवनियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, जैसे समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी। जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं।

ये भर्तियां, मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।

Related posts

Police Smriti Diwas 2021 : योगी सरकार में ढेर हुए 151 अपराधी, 1200 पुलिसकर्मी जख्मी, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

डीएम ने की संवेदनशील और मानवीय पहल : बीमार युवती के इलाज के लिए दिलाए 2 लाख रुपये

Sunil Kumar Rai

चिंताजनक : यूपी में मिले कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Harindra Kumar Rai

Chhath Puja 2022 : खास होगी यूपी की छठ पूजा, व्रतीजनों को मिलेगी हर सुविधा, सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : 26 मई को लगेगी प्रमुख सचिव की पाठशाला, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Harindra Kumar Rai

बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान में यूपी में जुड़े 28.85 लाख नए सदस्य : 69.08 करोड़ रुपए की शेयर धनराशि हुई अर्जित, ये जिला बना अव्वल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!