खबरेंदेवरिया

एलर्ट पर देवरिया प्रशासन : जुम्मा की नमाज से पहले बनी रणनीति, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Deoria News : शुक्रवार को जुम्मा की नमाज को लेकर पूरे प्रदेश में सतर्कता बरती जा रही है। देवरिया पुलिस-प्रशासन ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। जनपद के संवेदनशील सहित चप्पे-चप्पे पर पुलिसबलों की तैनाती की गई है। अराजकता की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद को 5 जोन व 20 सेक्टर में बांटा गया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) की उपस्थिति में गुरुवार को कोतवाली थाना में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में आपसी सौहार्द एवं समरसतापूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

सोशल मीडिया पर नजर

जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई शरारती तत्व घृणित व कुत्सित विचार को बढ़ावा देते हैं। ऐसे लोगों पर लगाम कसने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। यदि कोई भी शख़्स धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विश्वास जताया कि जनपद अपने शांतिपूर्ण इतिहास को कायम रखेगा और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ मिल जुलकर रहने और नियमों का पालन करने की अपील की।

कड़ी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। जो भी अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद को 5 जोन व 20 सेक्टर में बांटा गया है। जनपद में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल गश्त कर रही है।

भरोसा दिलाया

बैठक में उपस्थित सभी धर्म गुरुओं ने एक स्वर में आपसी प्रेम व सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह सहित विभिन्न अधिकारी एवं धर्म गुरु मौजूद थे।

Related posts

देवरिया : डीएम ने 786 ग्राम पंचायतों के ऑडिट का रोस्टर जारी किया, देखें किस ब्लॉक में कब होगा

Abhishek Kumar Rai

Dussehra 2021 : गोरखपुर में बोले सीएम योगी- नये भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है, पढ़ें उनके संबोधन की मुख्य बातें

Harindra Kumar Rai

तीन दर्जन विद्यालयों में सांसद-विधायक निधि के काम अधूरे : सीडीओ ने दिया नोटिस, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

प्रोन्नति : कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए 5 नामों की सिफारिश फिर दोहराई

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 2 दिन लगेगा रोजगार मेला : इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Rajeev Singh

Global Investors Summit 2023 : निवेशक देशों में रोड शो करेंगे यूपी के मंत्री, इन बदलावों से बदला माहौल, 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य साधेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!