खबरेंदेवरिया

बंद होगा झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा : डीएम ने 15 नवंबर तक मांगी लिस्ट, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में सोमवार को सीएमओ कार्यालय स्थित धनवंतरी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किये जाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि 1 नवंबर से समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अटेंडेंस होगा। नवंबर माह का वेतन बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर ही आहरित होगा। यदि किसी सीएचसी या पीएचसी में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन खराब मिली, तो केंद्र प्रभारी का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने डेंगू एवं मच्छर जनित अन्य बीमारियों के दृष्टिगत संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरे नवंबर माह चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़े समस्त विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रोप्लान बनाएं।

डीएम ने समस्त एमओआईसी (MOIC) को अपने-अपने क्षेत्रों के संदिग्ध झोलाछाप डॉक्टरों की सूची 15 नवंबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की गति तेज करने का निर्देश दिया। जनपद में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 32.8 प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को सूचीबद्ध रोग होने की दशा में 5 लाख रुपये तक का ईलाज मुफ्त मिलेगा। जिलाधिकारी ने जनपद में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एएन वर्मा, सीएमएस (महिला) डॉ अल्पना रानी, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ बीपी सिंह, डॉ संजय चंद, डॉ राजेश, डीपीओ कृष्णकांत राय, सीवीओ डॉ पीएन सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, यूनिसेफ के प्रतिनिधि डॉ गुलजार त्यागी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कुशीनगर : तमकुहीराज सीट पर बिगड़ेगा कांग्रेस का समीकरण! बसपा ने संजय गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी सुविधा, परिसर में खुलेगी पुलिस चौकी, नया अस्पताल बनाने की तैयारियां तेज

Sunil Kumar Rai

नवलपुर चौकी इंचार्ज पर तस्करी और गौ हत्या संरक्षण के आरोप : कार्रवाई की मांग पर अड़ी भाजपा, दी ये चेतावनी

Rajeev Singh

विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने महिला मंगल दलों को वितरित की प्रोत्साहन सामग्री : खेल को बढ़ावा देने को बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में पंखे के कुंडे से लटका मिला सिपाही का शव

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 14 सेंटर पर होगी PET 2022 परीक्षा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!