खबरेंदेवरिया

11 जनवरी तक बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया फैसला

Deoria News : देवरिया में भारी ठंड को देखते हुए सभी विद्यालयों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी जेपी सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने दिया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से अनुदानित विद्यालय तथा निजी स्कूल भी सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

दरअसल जनपद में भारी शीतलहर और ठंड की वजह से बच्चों को स्कूल बुलाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में जिलाधिकारी ने पहले 4 जनवरी तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया था। बाद में इसे बढ़ा कर 7 जनवरी तक किया गया। लेकिन रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक अब इस अवकाश को 11 जनवरी 2023 तक बढ़ाया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि जनपद देवरिया में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग से अनुदानित विद्यालय, निजी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसा, सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय तथा समस्त नर्सरी, कक्षा 1 से 8 तक के संचालित माध्यमिक विद्यालयों में 11 जनवरी 2023 तक का अवकाश घोषित किया जाता है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) ने जनपद में स्थित सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने जनपद में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के असर को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अनुमति से सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 11 जनवरी 2023 तक छुट्टी घोषित की है।

उन्होंने कहा है कि आदेश को ध्यान में रखते हुए सभी बालिकाओं को उनके अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा तथा उनके जाने के बाद ही स्टाफ विद्यालय भवन को सील कर स्कूल छोड़ेंगे। अवकाश की अवधि में विद्यालय में कार्यरत चपरासी, चौकीदार और पीआरडी जवान अपनी शिफ्ट के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपस्थित रहेंगे।

Related posts

Gorakhpur News : सीएम ने सावन में शिव मंदिर का किया लोकार्पण, लोगों से की यह जिम्मेदारी निभाने की अपील

Harindra Kumar Rai

सुनहरा मौका : बेहद कम कीमत में मिल रहा सोलर पंप, पहले आओ-पहले पाओ लागू होगा, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

DRDO की बड़ी कामयाबी : पायलट के बिना उड़ाया ‘फाइटर एयरक्राफ्ट’, टेक-ऑफ से टचडाउन तक सब कुछ रहा शानदार

Harindra Kumar Rai

आईएमएस में आर्ट टीचर कॉन्क्लेव में अध्यापकों ने सिखी तकनीक : एनसीआर के स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने लिया हिस्सा

Satyendra Kr Vishwakarma

पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति योजना : सरकार पढ़ाई के लिए दे रही लाखों रुपये, 11 सितंबर को होगी परीक्षा, जानें शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : ईचौना टूर्नामेंट में युवा क्रिकेट क्लब ने चकरवा को 52 रन से हराया, विजय यादव बने मैन ऑफ दी मैच

Rajeev Singh
error: Content is protected !!