खबरेंदेवरिया

देवरिया-गोरखपुर मार्ग से हटेगा अतिक्रमण : उद्यमियों की मांग पर डीएम ने दिए आदेश, प्राथमिकता से होगा उद्योग बंधु की समस्याओं का समाधान

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उद्यमियों के समस्याओं का हर संभव समाधान सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें।

उठाए ये मुद्दे
बैठक में उद्यमियों ने राजकीय औद्योगिक आस्थान देवरिया (Government Industrial Estate Deoria) में नाली एवं सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का मुद्दा उठाया। इसके संबंध में जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कहा कि इंडस्ट्रियल स्टेट पुलिया का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को उसके लिए निर्देशित किया। उद्यमियों ने देवरिया गोरखपुर मार्ग पर लगे अतिक्रमण को हटाने की मांग डीएम के समक्ष रखी, जिस पर डीएम ने उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

बनेगा फायर स्टेशन
औद्योगिक आस्थान उसरा बाजार में अग्निशमन केन्द्र बनाने की मांग पर जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन का होना अत्यंत आवश्यक है। इससे आग लगने की दशा में क्षति को कम करने में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी ने उसरा बाजार में 2 इकाइयों की बैंक गारंटी को रिलीज करने के लिए एआईजी स्टाम्प को निर्देशित किया।

उद्यमी मित्र जनपद बनेगा
डीएम जेपी सिंह ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, निवेश मित्र पोर्टल पर आए आवेदनों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देवरिया को उद्यमी मित्र जनपद के रूप में विकसित किया जाए।

ये रहे मौजूद
बैठक में सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, अभय कुमार सुमन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल, संजीव अरोड़ा, एलडीएम अरुणेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व उद्योग बंधु आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अजब-गजब : बारात न ले जाने से दुःखी दोस्त ने दूल्हे को भेजा 50 लाख का मानहानि नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

Ration Distribution : बुधवार से 20 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, अंत्योदय और गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

यूपी के सभी 75 जिलों में इंवेस्टमेंट एमओयू साइन : निवेशकों ने इन सेक्टर में दिखाया भरोसा, 18 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Pushpanjali Srivastava

Begum Akhtar Award : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन, इन विधाओं में होगा चयन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

Bhupendra Singh : भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी, सलेमपुर में एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Abhishek Kumar Rai

आरोग्य भारती ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके : इन उपायों को अपनाकर रहें निरोग

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!