खबरेंदेवरिया

आरोग्य भारती ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके : इन उपायों को अपनाकर रहें निरोग

Deoria News : आरोग्य भारती देवरिया (Arogya Bharti Deoria) की एक बैठक गुरुवार को देवरिया विकास खंड के ग्राम सिंगही देवरिया में संपन्न हुई। इसमें लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आरोग्य भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाला आनुषंगिक संगठन है।

उन्होंने कहा कि संगठन भारतीय जीवन मूल्यों को आधार बनाकर सभी चिकित्सा पद्धति में समन्वय रखने वाले सेवाभावी लोगों को संगठित कर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ ग्राम से स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज से स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना की जाती है।

ऐसे में लोगों को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए संगठन स्वस्थ प्रबोधन, स्वस्थ जीवन शैली विषयक गोष्ठी का आयोजन जनपद के प्रत्येक खण्डों में कर रहा है। मौसम के अनुसार ऋतुचर्या, दिनचर्या, उचित आहार-विहार और योग अपनाकर हम अपने को स्वस्थ रख सकते हैं।

सभी को स्वस्थ रखने के लिए उचित आहार-विहार, यम नियम तथा योग और आयुर्वेद अपनाकर स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि स्वास्थ्य ही जीवन का अमूल्य धन है। इसी से आपको सभी सुखों की अनुभूति होगी और आप जीवन में सदैव प्रसन्न रहेंगे।

संचालन आरोग्य भारती के पंकज कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर डॉ यूके गिरी, डॉक्टर अनिल कुमार मणि, डॉक्टर केके सिंह, संजय कुमार, रौनक सिंह, डॉ जनार्दन, डॉ केसी पांडेय, अंजलि, डॉ विनीत, योग प्रशिक्षक धर्मेश कुमार पांडे, कृष्ण कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती पर किया नमन : जानें कैसे बने वह देश की एकात्मता और अखंडता की पहचान

Rajeev Singh

देवरिया में झूले से गिर कर सातवीं के छात्र की मौत : डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी, जानें पूरा मामला

Rajeev Singh

प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलेगी पहचान : आयोजित होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, इन प्रोडक्ट्स को…

Rajeev Singh

महिलाओं को मिले सम्मान : इसलिए योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : राज्य मंत्री की बैठक से गायब प्रोबेशन अधिकारी पर हुआ एक्शन, 10 छात्रों को मिले स्मार्ट फोन

Abhishek Kumar Rai

12 करोड़ कृषकों को मिली सम्मान निधि : देवरिया में किसान मोर्चा ने दिखाया प्रसारण, जनप्रतिनिधि बोले- पीएम ने दिया दिवाली गिफ्ट

Rajeev Singh
error: Content is protected !!