अन्यखबरें

अजब-गजब : बारात न ले जाने से दुःखी दोस्त ने दूल्हे को भेजा 50 लाख का मानहानि नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Haridwar : मानहानि का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा है। बारात न ले जाने से नाराज दोस्त ने अपने दूल्हे साथी को रुपयों के साथ-साथ सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने का नोटिस भेजा है। मानहानि हजार दो हजार की नहीं, पूरे 50 लाख रुपये की है।

बताते चलें कि हरिद्वार के बादराबाद थाना क्षेत्र के निवासी रवि पुत्र वीरेंद्र की शादी 23 जून, 2022 को धामपुर बिजनौर की रहने वाली अंजू पुत्री रामकृपाल से तय थी। इसके लिए लड़का पक्ष बारात लेकर धामपुर बिजनौर जाने वाला था।

बिना लिए चले गए

विवाह में रवि ने अपने सबसे नजदीकी दोस्त चंद्रशेखर और कुछ अन्य को बारात में चलने के लिए कहा था। मगर रवि और उनके परिवार के लोग चन्द्रशेखर को लिए बिना ही बारात लेकर चले गए। फ़ोन पर बात करने पर उन्होंने चन्द्रशेखर को वापस घर जाने के लिए कहा। इससे चंद्रशेखर को गहरा धक्का लगा।

दोस्‍त ने समझा अपना अपमान

अधिवक्ता ने बताया कि इस बात को चंद्रशेखर ने अपना अपमान समझा और वह इस कदर मानसिक तनाव में आ गया कि आत्महत्या करने की सोचने लगा। इसके बाद उसने दूल्हे पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुये मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा।

वाद दाखिल किया जाएगा

इससे दुःखी होकर चन्द्रशेखर ने वकील के जरिए अपने मित्र रवि को नोटिस भेजा है। वकील ने रवि को 3 दिन के भीतर माफी मांगने के साथ 50 लाख की मानहानि का नोटिस भेजा है। चंद्रशेखर ने अपने एडवोकेट अरुण भदौरिया के माध्यम से रवि को कहा है कि वह 3 दिन के अंदर मानहानि के रुप में सार्वजनिक तौर पर क्षमा मांगे। साथ ही इस धोखे के लिए चंद्रशेखर को 50 लाख रुपये दे। अगर रवि ने इसमें आनाकानी की तो, सक्षम न्यायालय में सक्षम वाद दाखिल किया जाएगा।

हर तरफ चर्चा है

इस मामले के सामने आने के बाद हर तरफ इसी की चर्चा है। दरअसल यह शायद पहला केस है, जहां बारात में न ले जाने से नाराज दोस्त ने अपने ही दोस्त को मानहानि का नोटिस भेजा है।

Related posts

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर देवरिया भाजपा ने किया याद : सलेमपुर में मनाया जन्मदिन

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : डीएम और एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अफसरों को दी चेतावनी, जानें

Sunil Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव 2022 : अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मौका देगी बीजेपी, देवरिया में बनी ये खास रणनीति

Rajeev Singh

पिपरा चंद्रभान गौ संरक्षण केंद्र में मिलीं तमाम खामियां : सीडीओ ने केयर टेकर पर की कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया सदर से एमएलए शलभ मणि समेत 10 पर मामला दर्ज, इस विवाद में हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

कई राज्यों के सालाना बजट से अधिक यूपी में गन्ना भुगतान : सीएम योगी ने बताए आंकड़े, जानें क्यों 77 ट्रैक्टर को किया रवाना

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!