खबरेंदेवरिया

देवरिया : चौथे हफ्ते रुद्रपुर का यह स्कूल बना ‘चैंपियन ऑफ द वीक,’ जानें क्यों खास है ये पहल

Deoria News : देवरिया बेसिक शिक्षा विभाग ने चौथे हफ्ते के ‘चैंपियन ऑफ द वीक’ विजेता स्कूल की घोषणा कर दी है। इस बार यह खिताब प्राइमरी स्कूल रुद्रपुर -2 ब्लॉक रुद्रपुर को दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विजेता की घोषणा की।

दरअसल जनपद के स्कूलों को बेहतरीन बनाने के लिए इस कैंपेन की शुरुआत की गई। इससे स्कूलों में बेहतर करने की प्रतिस्पर्द्धा होगी। चैंपियन ऑफ द वीक अवधारणा की शुरुआत 23 अप्रैल 2022 से की गई। इसके अंतर्गत हर हफ्ते जनपद देवरिया से एक स्कूल चैंपियन ऑफ द वीक विद्यालय के रूप में चयनित किया जाएगा। विद्यालय का नाम प्रत्येक शनिवार को सार्वजनिक किया जाएगा।

ये है आधार

चैंपियन ऑफ द वीक के चुनाव में ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर को परखा जाता है। इसमें संतृप्तिकरण, विद्यालय में भौतिक अवस्थापना संबंधित सुविधाऐं, छात्र नामांकन, बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता आदि के आधार पर चयन किया जाता है।

इन्हें मिला पुरस्कार

जनपद में प्रथम चैंपियन ऑफ द वीक पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय रेवली नंबर 2, ब्लॉक भागलपुर को मिला था। दूसरा चैंपियन ऑफ द वीक पुरस्कार कंपोजिट विद्यालय छपिया बघेल, ब्लॉक बनकटा को दिया गया था। 7 मई को तीसरे विजेता की घोषणा की गई। तीसरे हफ्ते का चैंपियन ऑफ द वीक पुरस्कार कंपोजिट विद्यालय लबकनी, ब्लॉक गौरी बाजार को दिया गया।

बीएसए ने दी बधाई

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बधाई देते हुए कहा, “सभी विद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्रों को बहुत सारी शुभकामनाएं। आप सभी अपने विद्यालय को हमेशा अच्छे कार्यों से, एवं बच्चों के अच्छे अधिगम स्तर से प्रेरित करते रहें।”

Related posts

5 मार्च से मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न : यूपी के इन जिलों में बाजरा का वितरण कराएगी सरकार

Swapnil Yadav

Amarnath Yatra : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 10 की मौत, कई दर्जन टेंट बहे, पीएम और सीएम ने जताया दुख

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबरः 35 करोड़ से सुधरेगी हेतिमपुर-महुआडीह सड़क की हालत, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की घोषणा

Sunil Kumar Rai

यूपी में गिरा अपराध का ग्राफ : डकैती और लूटपाट के क्राइम 80 प्रतिशत तक कम, टीमों ने 75 लाख लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा

Harindra Kumar Rai

अच्छी खबर : चंद्रकांता और गोरखपुर ईको टूरिज्म सर्किट विकसित करेगी योगी सरकार, जानें पूरी योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 15 नवंबर को भव्य जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा : अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने तेज की तैयारी, इस वजह से खास होगा आयोजन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!