खबरेंदेवरिया

दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान – डीएम

Deoeia News : “हम सभी का संयुक्त अस्तित्व ही भारत के विशाल संरचना की  अभिव्यक्ति है। आप हम सभी जब अपने निर्धारित कर्त्तव्य को सही और निष्ठा से निभाते हैं तो यह राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान होता है। एक सफल व्यक्तित्व न केवल अपने बल्कि अपने आस-पास और गांव, कस्बे, जनपद राज्य और देश के लिए गौरव और प्रेरणा का कारक बनता है। भारतीय संस्कृति में परोपकार और वैश्विक बंधुत्व का भाव ही हमें शेष विश्व से अलग पहचान देता है। इसलिए आप सभी मेधावी और सफल छात्रों से अपील है कि अपनी निजी जीवन की जरूरत को पुरा करते हुए भी हमें देश के विकास और मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु अपने कर्तव्य निभाने हैं।”

ये बातें नर्वदेश्वर सिंह सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास देवरिया के माधव सभागार में मेधावी छात्रों के सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम दिव्या मित्तल ने कहीं।
‎
‎अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि आप युवाओं में जोश है, उर्जा है और इसके बल पर जीवन में सफलता की राह में आने वाली बाधाओं का सामना करना है। महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भी आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्पद बना कर आप भारत को विश्व मे शिखर पर पहुंचा सकते हैं।
‎
‎मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आपकी सफलता न केवल आपके लिए बल्कि यहां उपस्थित सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बने। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर हुई।
‎       
‎मुख्य अतिथि का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने प्रस्तुत किया और कार्यक्रम की रुपरेखा रखी। कार्यक्रम में दसवीं की परीक्षा में जनपद मे सर्वोच्च स्थान व सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र में दि्वतीय स्थान प्राप्त आयुष सिंह को लेपटॉप देकर जिलाधिकारी  द्वारा पुरस्कृत किया गया।
‎
‎दसवीं कक्षा के दूसरे स्थान पर रहे कार्तिकेय जोशी व बारहवीं कक्षा की परीक्षा में विद्यालय के सर्वोच्च स्थान प्राप्त शशांक सिंह को भी टेबलेट और टाईटन घड़ी देकर सम्मानित किया गया। जिले के टाप टेन में शामिल कक्षा दसवीं व बारहवीं के सभी छात्रों को जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती की कांस्य प्रतिमा और टाईटन घड़ी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
‎
‎विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व प्रबंधक मुन्नी लाल शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव और सहयोग मनोज कुंदन मीडिया प्रमुख ने किया।
‎       
‎इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अखिलेश दीक्षित, जितेन्द्र मिश्र, दीलीप श्रीवास्तव, रितेश मिश्र, अमरेन्द्र उपाध्याय, डीएन पाठक, मनोज नायक आदि मौजूद रहे।

Related posts

डेढ़ हजार नव दम्पतियों को सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद : महिला सशक्तिकरण पर कही ये बड़ी बात

Rajeev Singh

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नए भारत का उदय हो रहा है : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Abhishek Kumar Rai

ITI Admission : ITI में दाखिले से पहले ट्रेड बदलने का मिल रहा आखिरी मौका, अभ्यर्थी ऑनलाइन चुन सकते हैं नया विकल्प

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दो हजार लोगों ने मानव श्रृंखला बना कर दिया खास संदेश : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने दिलाई ये शपथ

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ  

Sunil Kumar Rai

Swami Vivekananda : भारत विकास परिषद देवरिया के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!