खबरेंदेवरिया

देवरिया : शासन-प्रशासन पर बरसे सपा नेता पीडी तिवारी, बोले- समाजवादी सरकार बनने पर ये जाएंगे जेल

Deoria News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेता और बरहज विधानसभा (Barhaj Assembly seat) से पार्टी के भावी उम्मीदवार पूर्णेन्दु तिवारी (Purendu Tiwari) ने अवैध खनन को लेकर एक बार फिर देवरिया जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने बहरज विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निंरजन (Ashutosh Niranjan IAS) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को चेतावनी दी है।

लूट-खसोट हुई

पीडी तिवारी ने कहा कि पूरे 5 साल योगी सरकार में लूट-खसोट होती रही। बरहज को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। लेकिन वह ऐसा होने नहीं देंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही खनन माफिया को सुधरने को कहा है।

बर्बाद करने की साजिश हो रही है

बरहज के लोगों को संबोधित करते हुए पीडी तिवारी ने कहा है, योगी आदित्यनाथ की सरकार में पूरे 5 साल लूट-खसोट और भ्रष्टाचार रहा। बरहज में अब क्या कर रहे हैं? बस्ती के माफियाओं से खनन करा रहे हैं। हमारे मादरे वतन को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। डीएम साहब, मैं आप से कहता हूं, सारे अफसरों से कहता हूं। बरहज को लूटने की साजिश यदि कोई करेगा, तो पीडी तिवारी उसकी ईंट से ईंट बजा देगा।

जेल में जगह होगी

उन्होंने आगे कहा है, मैंने कई बार आपसे (जिलाधिकारी) शिकायत की। खनन डायरेक्टर से भी कहा कि बरहज के लोगों के साथ अन्याय ना हो, जुल्म न हो। वो भी जब क्षेत्र डेंजर जोन है। जब वर्तमान चीफ सेक्रेटरी प्रदेश के प्रमुख सचिव थे, तब बरहज के कोटवा और पैना को डेंजर लिस्ट में शामिल किया था। ये दोनों शहीदों की धरती है। उसको बचाने की बजाय बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। मैं इन खनन माफियाओं से कह रहा हूं। वक्त बदलेगा। 10 मार्च के बाद जब मैं बरहज विधानसभा से विजयी होकर जाऊंगा और हमारे नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, तब तुम सब लोगों की जगह जेल में होगी। याद रख लेना।

लम्बे वक्त से उठा रहे आवाज

बताते चलें कि पीडी तिवारी लम्बे वक्त से बरहज में अवैध खनन रोकने के लिए आवाज उठा रहे हैं। बीते दिनों ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और डीएम आशुतोष निरंजन समेत वरिष्ठ अफसरों को घेरा था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा था कि खनन विभाग से इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जिला प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में किसी भी अवैध गतिविधि को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

Related posts

देवरिया : एफएसडब्ल्यू ने मिलावट की जांच के तरीके बताए, खाने में ये सावधानी बरतने की दी सलाह

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : देवरिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सदमे में स्वजन

Abhishek Kumar Rai

15 लाख में बिका यूपी दारोगा भर्ती का पेपर ! 5 सेकेंड में हल हुए 23 सवाल, सपा ने लगाए गंभीर आरोप

Rajeev Singh

देवरिया के सलाहुद्दीन ने बकरी पालन से लिखी कामयाबी की इबारत : सालाना लाखों की हो रही कमाई, डीएम ने बढ़ाया उत्साह

Rajeev Singh

Deoria Rojgar Mela : देवरिया में 21 सितंबर को रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगी नौकरी, जाने से पहले जान लें सभी शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

सावन में अब तक 88 लाख शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का किया पूजन : छठे सोमवार तक संख्या 1 करोड़ से होगी पार

Shweta Sharma
error: Content is protected !!