खबरेंपूर्वांचल

तैयारी : काशी विश्वनाथ धाम में बदलेगी व्यवस्था, श्रद्धालुओं को मिलेगा अलग अनुभव

Varanasi News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ (Shri Kashi Vishwanath Temple) एवं काल भैरव मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। सीएम ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के उपरान्त श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था और भी बेहतर किया जाए, ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु धाम से एक अलग अनुभव लेकर जाएं। इसके उपरान्त सीएम श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा जी की ओर बने भैरव द्वार पर पहुंचे और घाट किनारे बन रहे रैम्प बिल्डिंग और पुराने एसपीएस के डिमोलिशन के कार्य को देखा। उन्होंने अधिकारियों से इन कार्यों के पूर्ण होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

निर्माण कार्य का जायजा लिया

श्री काशी विश्वनाथ धाम के निरीक्षण के उपरान्त, मुख्यमंत्री ने दशाश्वमेध घाट के नजदीक निर्माणाधीन दशाश्वमेध प्लाजा एवं फुलवरिया फोर-लेन सड़क के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दशाश्वमेध प्लाजा के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फुलवरिया फोर-लेन सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य को समय पर पूर्ण कराया जाए।

ये रहे मौजूद    

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बच्ची को आटोग्राफ दिया

मुख्यमंत्री काल भैरव मन्दिर में दर्शन-पूजन के उपरान्त निकलते समय सड़क पर मौजूद एक नन्हीं बच्ची को देखकर रुके। उन्होंने बच्ची एवं उसके परिवार से उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने स्नेह से बच्ची के सिर पर हाथ रख खूब पढ़ने का आशीर्वाद दिया। सीएम ने बच्ची के अनुरोध पर उसे अपना ऑटोग्राफ भी दिया।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया सदर से एमएलए शलभ मणि समेत 8 पर दर्ज होगा केस, अदालत ने दिया ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड : तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kajal Singh

खास खबर : यूपी एटीएस एफबीआई की तरह करेगी काम, महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी देगी सरकार, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

कृषि मंत्री की पहल पर अमेरिका के इंवेस्टर पहुंचे देवरिया : न्यू टेक्नोलॉजी से बदलेंगे जिले की तस्वीर

Abhishek Kumar Rai

सरकार पर सपा का हमला : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे की क्वालिटी पर उठाए सवाल, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai

Shinzo Abe Death : स्टील कंपनी में काम करने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर, ऐसा रहा शिंजो आबे का जीवन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!