खबरेंदेवरिया

देवरिया में होली और नमाज का वक्त तय : पीस कमेटी की बैठक में बनी ये सहमति, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की उपस्थिति में बीते दिनों पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में होली रमजान व ईद पर्व के दृष्टिगत शांति-व्यवस्था के साथ आपसी सौहार्द एवं समरसतापूर्ण वातावरण में मनाने के लिए व्यापक विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन समस्त त्योहारों के दृष्टिगत शांति-व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीस कमेटी की बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं ने आम सहमति से निर्णय लिया कि 14 मार्च को अपराह्न 1 बजे तक होली खेली जाएगी तथा 2 बजे से जुम्मे की नमाज पढ़ी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष होली 14 मार्च, दिन शुक्रवार को है। इसी दिन मुस्लिम धर्मावलंबी रमजान माह के जुम्मे की नमाज पढ़ेंगे।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि त्योहार खुशी का अवसर होता है और मिलजुल कर मनाने से खुशियां बढ़ती है। जनपद में आपसी प्रेम व सद्भावपूर्ण वातावरण में सभी धर्मो के पर्व मनाने की परंपरा रही है। सभी पर्वों के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली है। विद्युत विभाग को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान आने वाले लोकल फॉल्ट और ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं के त्वरित निपटान की तैयारी की गई है। विद्युत सब स्टेशन में विद्युत कटौती संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नंबर 8004930620 है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन पर्वों के दृष्टिगत साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में नगरीय क्षेत्रों के लिए नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में व्हाट्सएप नंबर 7071809799 पर मौके की तस्वीर व लोकेशन लैंडमार्क भेजकर सफाई कराई जा सकती है। नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की गई है। होली के दृष्टिगत पानी से जुड़ी समस्याओं के लिए 18001801382 टोल फ्री नंबर अथवा 1533 पर शिकायत भी की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार होलिका दहन परंपरागत स्थल पर ही हो। किसी भी नई परंपरा को शुरू न किया जाए। होली के दिन शराबबंदी का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति खुले में शराब पीता हुआ मिला तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम ने कहा कि कतिपय शरारती तत्व सोशल मीडिया पर अपने घृणित भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इसके लिए सोशल मीडिया की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद में किसी भी तरह की असुविधा नागरिकों को न हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई जा रही है। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और इमरजेंसी एंबुलेंस 108 नंबर व 102 नंबर सेवा सुचारु रुप से चलेगी।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि पर्वों के दृष्टिगत पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। कतिपय लोग होली पर्व पर शराब एवं अन्य मादक पदार्थ का सेवन करके नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। नशे की हालत में कोई भी चालक ओवरस्पीडिंग या ट्रिपलिंग न करे, पुलिस यह सुनिश्चित करेगी। पुलिस होलिका दहन कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। शांति व्यवस्था से जुड़ी किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना 112 नंबर पर दी जा सकती है। डीजे की आवाज सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर रहे तथा किसी भी दशा में अश्लील गाने न बजाए। यदि कोई भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीस कमेटी की बैठक में सीएमओ डॉ राजेश झा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, सीआरओ जेआर चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी, एएसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम सदर/ जॉइन्ट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा,एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, एसडीएम हरिशंकर लाल, एसडीएम रत्नेश तिवारी , सीओ संजय रेड्डी, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, डीपीआरओ रतन कुमार समेत बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मों के धर्माचार्य एवं अनुयायी मौजूद थे।

Related posts

BREAKING : यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, दिए चौंकाने वाले बयान

Harindra Kumar Rai

प्रभारी मंत्री और डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी : शहर से सलेमपुर तक चला अभियान

Swapnil Yadav

सीएम योगी ने गोरखपुर में करोड़ों की प्लास्टिक फैक्ट्री का किया उद्घाटन : हजारों को मिलेगा रोजगार, 102 प्लॉट्स का आवंटन पत्र बांटा

Rajeev Singh

UP Cabinet Decision :  रिटायर्ड शिक्षक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाएंगे, टूर एंड ट्रैवेल्स ऑपरेटर को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, पढ़ें योगी कैबिनेट के फैसले

Harindra Kumar Rai

FDI : भारत ने 83 अरब डॉलर के एफडीआई का बनाया रिकॉर्ड, इन देशों ने जताया भरोसा, इस सेक्टर ने किया कमाल

Harindra Kumar Rai

Rooftop Solar Project : रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के लिए पोर्टल का पीएम ने किया शुभारंभ, आवेदन में मिलेगी सहूलियत

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!