खबरेंदेवरिया

खेती-किसानी : सोलर पंप की दरें हुई तय, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन और पाएं अनुदान, जानें कीमतें

-पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप का दर हुआ निर्धारित
-ऑनलाइन करें आवेदन, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी पंप

Deoria News : उप कृषि निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) के तहत अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। अनुदानित सोलर पंप पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।

योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों को विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसी वेबसाइट पर बने ‘अनुदान पर सोलर पंप’ लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।

उप कृषि निदेशक ने सोलर पंपो के निर्धारित दरों के विवरण में बताया कि –

-2 एचपी डीसी सरफेस के सोलर पंप के लिए 1,44,526 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 57,810 रुपये चुकाने होंगे। शेष 86,716 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।

-इसी प्रकार 2 एचपी एसी सरफेस के सोलर पंप के लिए 1,44,526 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 57,810 रुपये चुकाने होंगे। शेष 86,716 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।

-2 एचपीडीसी सबमर्सिबल के सोलर पंप के लिए 147131 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 58853 रुपये चुकाने होंगे। शेष 88278 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।

-2 एचपीएसी सबमर्सिबल के सोलर पंप के लिए 147927 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 59171 रुपये चुकाने होंगे। शेष 88756 रुपये की रकम सरकार अनुदान के रूप में देगी।

-3 एचपीडीसी सबमर्सिबल के सोलर पंप के लिए 194516 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 77806 रुपये चुकाने होंगे। शेष 116710 रुपये की रकम सरकार अनुदान के रूप में देगी।

-3 एचपीएसी सबमर्सिबल के सोलर पंप के लिए 193460 रुपए बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 77384 रुपये चुकाने होंगे। शेष 116076 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।

-5 एचपीएसी सबमर्सिबल के सोलर पंप के लिए 273137 रुपए बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 109255 रुपये चुकाने होंगे। शेष 163882 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।

-7.5 एचपीएसी सबमर्सिबल के सोलर पंप के लिए 372126 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 148850 रुपये चुकाने होंगे। शेष 223276 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।

-10 एचपीएसी सबमर्सिबल के सोलर पंप के लिए 464304 रुपए बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 185722 रुपये चुकाने होंगे। शेष 278582 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।

इतनी क्षमता चाहिए
-22 फीट तक की गहराई के लिए 2 एचपी सर्फेस
-50 फीट तक की गहराई के लिए 2 एचपी सबमर्सिबल
-150 फीट तक की गहराई के लिए तीन एचपी
-200 फीट की गहराई के लिए 5 एचपी और
-300 फीट की गहराई के लिए 7.5 एचपी तथा
-10 एचपी के सोलर पंप उपयुक्त होगी।

योजना का लाभ मिलेगा
सोलर पंप पर्यावरण के अनुकूल हैं। इसका प्रयोग करने से किसानों की पेट्रोल-डीजल से निर्भरता कम होगी और उनके आर्थिक हितों की भी रक्षा होगी, जिससे किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।

Related posts

Agnipath Scheme Protest : अग्निपथ योजना के विरोध में उत्पात की वजह से रद्द हुई थी 2100 ट्रेनें, 259 करोड़ की संपत्ति को नुकसान

Abhishek Kumar Rai

आयुष्मान भव: में होगा हर रोग का उपचार : स्वास्थ्य मेले से लोगों की सेहत सुधारेगी योगी सरकार

Shweta Sharma

UP Board Result 2022 :  लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : सीडीओ ने 3 अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, पीडब्ल्यूडी से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

कांग्रेसियों ने प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का किया जोरदार स्वागत : पहली बार पहुंचे देवरिया, ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sunil Kumar Rai

222 इन्वेस्टर्स देवरिया में करेंगे करोड़ों का निवेश : सीडीओ ने की बैठक, विभागों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!