खबरेंदेवरिया

देवरिया : सांसद निधि के अधूरे प्रोजेक्ट पर डीएम ने कार्रवाई की दी चेतावनी, सबसे ज्यादा विद्यालयों के कार्य लंबित

-सांसद निधि के तहत हो रहे विकास कार्य समय से करें पूरा: डीएम

-अकारण विलंब पर होगी कार्रवाई

-डीएम ने की सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने शुक्रवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों, परियोजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सांसद निधि से कराये जा रहे कई परियोजनाओं के लंबे समय से लंबित रहने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने समस्त कार्यदायी संस्थाओं एवं विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य को विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश के साथ ही अकारण विलंब करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

वर्तमान में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कुल 56 कार्य अपूर्ण पाए गए, जिनमें से 46 विद्यालयों से संबंधित हैं। तत्कालीन सांसद कलराज मिश्र की निधि से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्राम पिपरा शुक्ल में पिच रोड से सावित्री देवी इंटर कॉलेज के दक्षिणी सिरे तक कुल 250 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य अभी तक लंबित होने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने 30 जून तक हर हाल में कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निर्माण कराया जा रहा

देवरिया सदर के सांसद रमापति राम त्रिपाठी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में मल्टीपरपज हॉल, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में 116 मीटर खड़ंजा निर्माण कार्य, देवरिया तहसील कैंपस में हॉल का निर्माण कार्य, सांसद जन सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य, देवरिया स्टेडियम परिसर में हॉल का निर्माण सहित विभिन्न परियोजनाओं में निर्माण कराया जा रहा है।

अभी तक लंबित है

इसी प्रकार सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा द्वारा अपनी सांसद निधि से बाबा रघुनंदन आश्रम इंटर कॉलेज बालेपुर खुर्द, संत बृज बिहारी दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिगनी बाग मालीबारी, मां सकुली देवी इंटर कॉलेज जैराम कौड़िया, महर्षि योगीराज देवराहा बाबा लघु माध्यमिक विद्यालय बरडीहा परशुराम सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है, जो कि अभी तक लंबित है।

सीधे उनके संज्ञान में लाया जाए

जिलाधिकारी ने इन सभी परियोजनाओं का अद्यतन स्टेटस रिपोर्ट मांगा है और उसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर समस्या आ रही हो, तो सीधे उनके संज्ञान में लाया जाए। बैठक में पीडी संजय पांडेय सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मौजूद थे।

Related posts

सर्पदंश से हर साल 46000 लोगों की जा रही जान : झाड़ फूंक बन रही बड़ी वजह, पढ़ें बचाव से जुड़ी हर जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में बिजली गिरने से नुकसान से बचाएगी योगी सरकार : ऊंची बिल्डिंगों पर लगाए जाएंगे लाइटनिंग अरेस्टर्स, जानें कैसे करेगा काम

Rajeev Singh

उत्तर प्रदेश : 15 नवंबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त बनाएगी योगी सरकार, जनपदों में ठहरेंगे अफसर, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : यूपी के 7 जिलों को नीति आयोग की लिस्ट में मिली जगह, सीएम आदित्यनाथ ने जताई खुशी, दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

देवरिया : युवक ने मुख्यमंत्री योगी से की सड़क पर मवेशी बांधने की शिकायत, पुलिस ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

20 फरवरी तक चलेगी सबसे पुरानी शाकभाजी प्रदर्शनी : राज्यपाल और सीएम ने किया अवलोकन, जानें इसकी खासिय़त

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!