खबरेंदेवरिया

शुभम बायो एनर्जी ने क्रय किया 48 टन पराली : किसानों को फसल अवशेष से हो रही कमाई, डीएम ने की ये अपील

Deoria News : बीते दिन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने पराली निस्तारण को लेकर किसानों और उद्यमियों के बीच बैठक आयोजित की थी। जिसमें पराली खरीद को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिये गए थे।

जिसके क्रम में शुक्रवार को सदर तहसील के ग्राम घटैला चेती, देवरिया सदर में कृषक रामलक्षण यादव (20 क्विंटल), बृजेश चौहान (50 क्विंटल), रामज्ञान प्रजापति (20 क्विंटल) के खेत से बेलर द्वारा धान कटाई के उपरांत फसल अवशेष/पुआल का बंडल तैयार कर शुभम बायो एनर्जी (Shubham Bio Energy) फर्म द्वारा खेत में ही क्रय किया गया।

डीएम ने किसानों से अनुरोध किया है कि आप सभी पराली कदापि न जलाएं। पराली को संबंधित उद्यमी को 150 रुपए/कुंतल की दर से बेचा जा सकता है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए फसल अवशेष को खेत मे ही पलटाई किया जा सकता है।

उप कृषि निदेशक ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर 2 एकड़ क्षेत्र के लिये 2500 रुपए/घटना , 2 से 5 एकड़ के लिए 5000 रुपए/घटना और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए 15000 रुपए/घटना जुर्माना वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक पराली प्रबंधन के अंतर्गत 20000 रुपए की राशि जुर्माने का तौर पर वसूली जा चुकी है और 10 हारवेस्टर बिना एसएमएस फसल कटाई करते पाए गए और सीज़ की कार्रवाई की गई है। इस मौके पर कृषि विभाग से उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा शुभम बायो एनर्जी के हीरालाल गुप्ता उपस्थित थे।

Related posts

42 करोड़ के कुरना नाला ड्रेनेज प्रोजेक्ट में मिलीं गंभीर अनियमितताएं : डीएम की अगुवाई वाली कमेटी ने की जांच, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

मौका : वायु सेना में भर्ती के लिए 5 जुलाई तक करें आवेदन, अग्निपथ योजना के जरिए होगा सेलेक्शन

Abhishek Kumar Rai

खेती-किसानी : यूपी के किसानों को 7200 कुंतल बीज मुफ्त में बांटेगी योगी सरकार, इस पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी कैबिनेट ने कृषि निर्यात नीति-2019 में संशोधन को मंजूरी दी, किसानों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai

यूपी में किसानों को 1 अप्रैल से मिलेगी मुफ्त बिजली : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की बड़ी घोषणा

Swapnil Yadav

Deoria News : खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली नारी शक्ति को मिलेगा ‘वीरांगना सम्मान,’ सरकार ने लिया फैसला

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!