खबरेंदेवरिया

Deoria News : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कान्हा गौशाला का जाना हाल, अफसरों से मांगा यह एक्शन प्लान

-डीएम ने विकास खंड लार अंतर्गत राउतपार राघेन में स्थित कान्हा गौ आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण

-व्यवस्थाओं को जाना एवं दिए आवश्यक निर्देश

Deoia News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) के साथ विकास खंड लार अंतर्गत राउतपार राघेन में स्थित कान्हा गौ आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान वहां व्यवस्थाओं को जाना एवं आवश्यक निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस गौ आश्रय केंद्र पर वर्तमान में 95 नर एवं 15 मादा गौवंश सहित कुल 110 गौवंश मौजूद हैं। मौके पर 200 कुंतल भूसा तथा 15 कुंतल दाना उपलब्ध पाया गया। गुड, चन्ना, नमक आदि भी उपलब्ध पाए गए।

इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाए

जिलाधिकारी ने गौवंशों का समुचित देखभाल किये जाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थल परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाए। इस संबन्ध में विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। गौवंशों का संरक्षण शासन की मंशानुसार हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

विशेष अभियान चलाकर कान्हा गौ आश्रय स्थल पहुंचाने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने निराश्रित गौ-वंशों को विशेष अभियान चलाकर कान्हा गौ आश्रय स्थल पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप समस्त गौवंशों को निर्धारित मानक के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि गौ-वंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए एवं नियमित टीकाकरण कराया जाए। निरीक्षण के समय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जननी सुरक्षा योजना में लक्ष्य से चूका देवरिया : डीएम ने जताई नाराजगी, 2 अधिकारियों पर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव की गाइडलाइंस जारी : जानें कौन कर सकेगा दावेदारी, कितना देना होगा शुल्क, पढ़ें हर जानकारी

Sunil Kumar Rai

यूपी में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर : एक छत के नीचे होंगे सारे कोर्ट, योगी सरकार ने दिए 400 करोड़

Harindra Kumar Rai

Amrit Mahotsav : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा ने लोगों को किया जागरूक, जिलाध्यक्ष बोलीं – यह राष्ट्र की एकता का प्रतीक है

Shweta Sharma

यीडा टॉय पार्क में एक साल में शुरू होगा उत्पादन : टॉय इंडस्ट्री के क्षेत्र में चीन को पछाड़ सकेगा भारत, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण : किसानों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम, शिकायत होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!