खबरेंदेवरिया

वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए आज चल रहा विशेष अभियान : हर बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, भरने होंगे ये फॉर्म

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 9 नवंबर 2022 से गतिमान है। इस कार्यक्रम के सफल सम्पादन के दृष्टिगत शनिवार, 12 नवंबर 2022 को प्रथम विशेष अभियान नियत की गयी है।

जनपद के समस्त अर्ह नागरिक जो 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं या
ऐसे मतदाता जो निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हैं, परन्तु उनकी प्रविष्टि में कोई अशुद्धि है उसे शुद्ध कराने या
किसी की मृत्यु या कोई लड़की अपने पतिगृह चली गयी
ऐसे व्यक्तियों का नाम अपमार्जित किये जाएंगे।

सर्वसाधारण को उन्होंने अवगत कराया है कि विशेष अभियान की तिथि 12 नवंबर 2022 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल ऑफिसर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अनवरत उपस्थित रहेंगे।

सभी नागरिकों से उन्होंने अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों में अपने नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6,
दर्ज प्रविष्टियों में अशुद्ध प्रविष्टि को शुद्ध कराने के लिए फार्म-8 एवं
किसी प्रविष्टि को अपमार्जित कराने के लिए फार्म-7 भरकर अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर विशेष अभियान की तिथि 12 नवंबर को अपने बीएलओ को प्रत्येक दशा में आवेदन जमा करने का कष्ट करें। जिससे विधान सभा निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित, शुद्ध तथा अद्यावधिक तैयार करायी जा सके।

Related posts

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh

मछली पालन से सालाना 25 लाख कमा रहा देवरिया का यह किसान : डीएम ने केंद्र का किया दौरा, युवाओं से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में गड़बड़ी मिलने पर 5 मांस-मछली विक्रेताओं का चालान और अन्य को चेतावनी, नामी रेस्टोरेंट से टीम ने लिया सैंपल

Sunil Kumar Rai

डीएम दिव्या मित्तल ने हेल्प डेस्क और कॉल सेंटर का लिया जायजा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Kajal Singh

150 दिन में 3500 किमी का सफर : देश की सबसे लंबी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने लोगो और टैगलाइन जारी किया, राहुल गांधी करेंगे अगुवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : देवरिया में 15 अगस्त तक धारा 144 लागू, जानें क्या करने पर रहेगा प्रतिबंध

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!