खबरेंदेवरिया

Uttar Pradesh Diwas-2023 : देवरिया जीआईसी में मंगलवार से शुरू होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम, डीएम ने तय किया ये थीम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस 24 जनवरी पर त्रि-दिवसीय ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2023″ समारोह जनपद में आयोजित किया जायेगा। इस गरिमामय आयोजन में समस्त विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी तथा इसके आयोजन की मुख्य थीम ‘‘निवेश एवं रोजगार” निर्धारित की गयी है। यह कार्यक्रम/ समारोह राजकीय इंटर कालेज, देवरिया (Government Inter College Deoria – GIC Deoria) में 24 जनवरी को अपरान्ह्न 12 बजे प्रारम्भ होगा तथा 26 जनवरी तक चलेगा।

डीएम जेपी सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को उनके कार्य दायित्व निर्धारित कर निर्देशित किया है कि वे आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। इस आयोजन के सफलतापूवर्क सम्पन्न कराये जाने के लिए उन्होंने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने की बैठक
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह तथा महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व संतोष कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के संबन्ध में बैठक की। आयोग के अध्यक्ष माननीय न्याय मूर्ति राम अवतार सिंह ने कहा कि प्राप्त प्रत्यावेदनों के आधार पर तथ्यों का नियम सम्यक परीक्षण कर संस्तुति की जाएगी।

उन्होंने नगर निकायों में संवैधानिक प्राविधानों के अंतर्गत दिए जा रहे आरक्षण पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला और आयोग गठन की पृष्ठिभूमि एवं उद्देश्य से अवगत कराया। देवरिया नगर पालिका के संबन्ध में राजेन्द्र मल्ल, अमित मोदनवाल, सुभाष चन्द्र, जितेंद्र कुमार जायसवाल, आशीष कुमार गुप्ता, सिराज अहमद अंसारी ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। गौरा बरहज नगर पालिका क्षेत्र से रवि कुमार जायसवाल ने तथ्य प्रस्तुत किये। रुद्रपुर से सुभाष चंद्र मद्धेशिया, गौरी बाजार से विजय कुमार सैनी ने पक्ष प्रस्तुत किये।

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्र के जिन नागरिकों को पिछड़े वर्ग की आबादी के संबन्ध में शिकायतें हैं, वो हलफनामा के साथ तथ्यपरक प्रत्यावेदन दें। उनकी शिकायतों का उचित निराकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने माननीय आयोग को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Gorakhpur Siliguri Expressway : गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे अब इन जिलों से गुजरेगा, जानें क्या बदलाव होंगे

Sunil Kumar Rai

भाजपा सरकार में महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर और सशक्त : संवाद कार्यक्रम में बोलीं अलका सिंह

Swapnil Yadav

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी ‘फूड बास्केट ऑफ इंडिया’ का जलवा : दिखाई देगी यूपी के इन उत्पादों की धमक

Sunil Kumar Rai

खंड स्नातक चुनाव 2023 : देवरिया में 21949 मतदाता करेंगे मतदान, डीएम और एसपी ने की समीक्षा

Sunil Kumar Rai

‘स्कूल चलो अभियान’ में 10 हजार बच्चों का हुआ नामांकन : डीएम ने महुआडीह ईंट-भट्ठे का किया निरीक्षण

Abhishek Kumar Rai

डीएलआरसी की बैठक में डीएम का आदेश : प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग को प्राथमिकता दें बैंक, जानें देवरिया में डिजिटल बैंकिंग का हाल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!