खबरेंदेवरिया

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश की परीक्षा आयोजित : देवरिया में इतने छात्रों ने दिया एग्जाम

Deoria News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी के लिए रविवार, 26 मार्च को इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज टाउन हॉल देवरिया में संघ लोक सेवा आयोग/उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं एनडीए/सीडीएस की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।

प्रवेश परीक्षा में यूपीएससी में पंजीकृत 338 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 283 एवं एनडीए/ सीडीएस में पंजीकृत 67 छात्रों के सापेक्ष 64 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत शासन से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी के लिए कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अंतर्गत जेईई, नीट, यूपीएससी, टीईटी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराई जा रही है।

योजना अंतर्गत जनपदीय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं नव चयनित युवा अधिकारियों द्वारा भी कक्षाएं ली जाएंगी एवं छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण जैसवार लालबहादुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार, देवरिया सदर द्वारा किया गया।

इस दौरान अजीत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार यादव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष राव, सौरभ वर्मा, संजय मिश्र, नितेश पांडे, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related posts

लखनऊ-वाराणसी के बीच पहली वायु सेवा शुरू : सीएम योगी ने किया उद्घाटन, पढ़े पूरा शेड्यूल

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी की इस पहल को मॉडल बनाएगा केंद्र : पूरे देश में लागू करने की तैयारी, यूपी में 12 करोड़ लोगों को मिला लाभ

Sunil Kumar Rai

देवरिया में खिलाड़ी से मालिश कराते क्रिकेट कोच का Video Viral : डीएम ने जांच कमेटी गठित की

Sunil Kumar Rai

DEORIA : ‘दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है, इस उम्र वर्ग को ज्यादा खतरा,’ डीएम ने बताए बीमारी से बचाव के उपाय

Sunil Kumar Rai

सलेमपुर में निकाली गई भव्य राम नाम शोभा यात्रा : सांसद रविंदर कुशवाहा और मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने गाया कीर्तन

Rajeev Singh
error: Content is protected !!