खबरेंदेवरिया

कांग्रेसियों ने प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का किया जोरदार स्वागत : पहली बार पहुंचे देवरिया, ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Deoria News : कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष फरेंदा के विधायक वीरेन्द्र चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। भागलपुर में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि व मुसैला चौराहे पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए वीरेंद्र चौधरी ने आगामी चुनाव में अभी से जी जान से जुटकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने की बात कही। पार्टी पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

     
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से परेशान हो गई है। अब देश व प्रदेश को चलाने के लिए एकमात्र विकल्प कांग्रेस ही है। कांग्रेस के हाथ में ही लोकतंत्र सुरक्षित है। देश में कांग्रेस ही एकमात्र दल है, जिसमें कार्यकर्ता का सम्मान है।

स्वागत करने वालों में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, दीनदयाल प्रसाद, डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, चंद्रमोहन पाण्डेय, बदरे आलम, अखिलेश मिश्र, युवा कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पाण्डेय, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, संजय गुप्ता, मनोज सिंह अमेठिया, समीर पाण्डेय, अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी, वशिष्ठ मोदनवाल, रमाशंकर पटेल, वजीर खान, नवनीत पाण्डेय, पारस निषाद , शोएब नवाब खान आदि शामिल थे।

Related posts

Deoria News : बरसीपार और शामपुर में बच्चों ने स्वच्छता के लिए किया जागरूक, रैली निकाल कर दिया यह संदेश

Rajeev Singh

जरूरी खबर : इन योजनाओं के लाभार्थी फौरन कराएं आधार वेरिफिकेशन, देरी हुई तो रुकेगी किस्त, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : खाद की किल्लत और महंगाई के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, सरकार को दी ये चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बैंकों में अटकीं विभिन्न योजनाओं की 1000 फाइलें : इस बैंक में सबसे ज्यादा लंबित आवेदन

Abhishek Kumar Rai

आधार ने बिछड़े दिव्यांग को परिवार से मिलाया : 6 साल पहले हुआ लापता, नागपुर में ऐसे मिला सुराग

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 29 जुलाई को देवरिया में सभी बैंक ब्रांच पर लगेगा केसीसी कैंप, सीडीओ ने कृषकों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!