खबरेंनोएडा-एनसीआर

नोएडा पुलिस ने किया कमाल : 3 घंटे में अगवा बच्चे को सकुशल बरामद किया, आरोपी ने बताई हैरान करने वाली वजह

Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Noida Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले में अपह्रत बच्चे को 3 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बच्चे को परिजनों के हवाले सुपुर्द कर दिया गया है।

गुरुवार, 5 मई की दोपहर लगभग 12:15 बजे थाना नॉलेज पार्क में डॉयल-112 नंबर पर एक कॉल प्राप्त हुई। कॉलर ने बताया कि एक्सपो प्लाजा में कार्य कर रहे मजदूर का डेढ़ वर्ष का बच्चा एक अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की गाड़ी में उठाकर ले गया है।

टीम गठित हुई

सूचना मिलने पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एफआईआर (FIR) पंजीकृत किया। बच्चे की तुरंत तलाश के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा व एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के निर्देशन व एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गईं।

टीम को मिली कामयाबी

थाना प्रभारी नॉलेज पार्क विनोद कुमार सिंह व थाना दादरी पर नियुक्त एसआई वरूण पंवार की टीम ने कड़े प्रयास करते हुए मात्र 3 घंटे के अंदर बच्चे को एलजी गोल चक्कर के पास से सकुशल ढूंढ लिया।

ठेकेदार ले जा रहा था

बच्चे को एक्सपो प्लाजा में पम्प सप्लाई का ठेकेदार रमाशंकर पांडे पुत्र कुशेश्वर पांडे निवासी रूपवास निकट धर्म पब्लिक स्कूल के पास, थाना दादरी अपने साथ ले जा रहा था। जिसको पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना में प्रयुक्त ब्रेजा गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।

संतान नहीं है

प्राथमिक जांच में यह पता चला कि आरोपी के विवाह के 8 वर्ष बाद भी संतान नहीं हो रही थी। जिस कारण वह बालक को अपने साथ लेकर जा रहा था। बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अभियुक्त से अन्य जानकारी की जा रही है। उसके खिलाफ अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह (Alok Kumar Singh) ने टीम का हौसला बढ़ाया है।

Related posts

राजस्व विभाग के अधिकारी फील्ड इंस्पेक्शन कर सुलझाएंगे मामले : डीएम ने दिए आदेश, अभियोजन की बैठक में ये बोले एसपी संकल्प शर्मा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम ने अभियान चलाने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा : 25 नवंबर को पीएम मोदी फहराएंगे भगवा ध्वज

Kajal Singh

गोद लिए गांव पहुंचे डीएम ने बच्चों को दिया तोहफा : खिल उठे मासूमों के चेहरे, आंगनवाड़ी केंद्र को स्मार्ट बनाने के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आज से शुरू होगी जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : सीडीओ ने रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर साइट का लिया जायजा, तकनीकी सहायक को दी चेतावनी, जानें क्यों

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!