खबरेंदेवरिया

16 साल से नि:शुल्क इलाज कर रही संस्था : अब तक देवरिया के डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को किया स्वस्थ, प्रांत उपाध्यक्ष ने दिया धन्यवाद

Deoria News : 6, दिसंबर 2006 से लगातार प्रत्येक महीने एक दिन सिंगही गांव देवरिया में लगने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर व आरोग्य भारती के सहयोग से योग और आयुर्वेद के शिविर को आज 16 वर्ष 5 माह पूरे हो गए।

इस मौके पर आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर अजीत नारायण मिश्र ने कहा, यह सब मेरे गाँव तथा आसपास के लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं हो पाता। इसलिए मैं सभी क्षेत्रीय लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि जब तक मेरा जीवन है, यह शिविर ऐसे ही अनवरत चलता रहेगा।

उन्होंने बताया कि अब तक चिकित्सा अभ्यास व समाज सेवा के लगभग 16 वर्ष हो गए। इस दौरान लगभग डेढ़ लाख मरीजों का नि:शुल्क चिकित्सा किया गया और कई गंभीर बीमारियों में आयुर्वेदिक इलाज से लोग ठीक हुए। आरोग्य भारती और स्थानीय लोगों के सहयोग स्वास्थ्य प्रबोधन और स्वस्थ जीवन शैली विषयक गोष्ठी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसके लिए हम स्थानीय लोगों और अपने संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं।

उनके ही सहयोग से अब तक करीब 1000 से ऊपर स्वास्थ्य शिविरों और स्वास्थ्य प्रबोधन तथा स्वस्थ जीवन शैली विषयक गोष्ठी का आयोजन होता रहा है। इसके साथ ही साथ लोगों में ठंड से बचने के लिए निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम भी चलता रहा है। आपके सहयोग से आगे भी चलता रहेगा।

Related posts

Weather Update : पूर्वांचल के लोगों को बारिश का करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Sunil Kumar Rai

रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और बहू सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज किया, बेटे ने लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

साइबर क्राइम के खिलाफ सीएम योगी का जबरदस्त एक्शन : हर थाने पर हेल्प डेस्क…

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 30 नवंबर को देवरिया में विशाल किसान सम्मेलन करेगी भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय कृषकों से करेंगे संवाद

Rajeev Singh

89 इंडस्ट्रियल और 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स की लगेगी करोड़ों की बोली : यूपीसीडा ने जारी की बेस प्राइज लिस्ट

Sunil Kumar Rai

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले : पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के मिशन से विकास का नया अध्याय लिख रहा यूपी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!