खबरेंदेवरिया

जिम्मेदारी : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में उठाई आवाज, सलेमपुर को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग की

ravindra Kushwaha mp

Deoria News : सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP) ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि मेरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सलेमपुर (Salempur) पर्यटन की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। जबकि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है।

उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से होकर राम जानकी पथ गुजरता है, जो रामायण सर्किट का हिस्सा है। राम जानकी पथ से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोहगरा धाम में एक पौराणिक शिव मंदिर है, जहां पर जनकपुर से अयोध्या जाते समय माता सीता ने महादेव शिव की पूजा अर्चना की थी। लेकिन इस पौराणिक मंदिर को रामायण सर्किट से नहीं जोड़ा गया है, जिसके बिना रामायण सर्किट अधूरा है।

भृगु ऋषि का आश्रम है
उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा सोहगरा धाम से सटे हुए दीर्घेश्वरनाथ धाम, सोहनाग धाम एवं मईल चौराहा पर विश्व प्रसिद्ध सन्त देवराहा बाबा का आश्रम है। मेरे संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के बलिया में महान ऋषि और भृगु संहिता के रचयिता भृगु ऋषि का आश्रम है।

कुछ करने की जरूरत है
सांसद ने कहा कि बिहार की सीमा से लगे सोहनपुर में श्री राम जानकी मंदिर और एक विशाल तालाब है, जिसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की आवश्यकता है। इन स्थानों को विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने हर सम्भव प्रयास किया है। लेकिन अभी कुछ करने की जरूरत है।

विकसित किया जाए
उन्होंने सदन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से मांग की कि सोहगरा धाम को रामायण सर्किट से जोड़ा जाए और सोहनाग धाम, दीर्घेश्वरनाथ धाम, देवराहा बाबा आश्रम मईल, श्री रामजानकी मंदिर सोहनपुर और भृगु ऋषि आश्रम बलिया को विकसित किया जाए।

प्रसन्नता व्यक्त की
सलेमपुर के सांसद के नियम 377 के तहत लोकसभा में सलेमपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी बात रखने पर भाजपा नेता अशोक पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल, मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, अभय तिवारी, अशोक कुशवाहा, सत्यप्रकाश सिंह, सुनील यादव स्नेही, राजेश शाह, अनूप उपाध्याय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts

Deoria News : पेंशन योजना में पिछड़े ब्लाकों को सीडीओ ने दी 2 दिन की मोहलत, इन स्कीम में हो रही ढिलाई

Harindra Kumar Rai

भूपेंद्र और निर्मला ‘दिशा’ के सदस्य नामित : देवरिया भाजपा ने किया स्वागत

Swapnil Yadav

Deoria News : देवरिया में 850 किमी से ज्यादा में बिछी पाइप लाइन, जानें जल जीवन मिशन में कितना हुआ काम

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 22 जून को देवरिया में होगी 12000 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ की नीलामी, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway Latest Update : गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे रूट के इन जिलों में पिलर गाड़ने का काम शुरू

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 22 दिसंबर को लगेगा खाद्य उद्योग मेला : 23 दिसंबर को होगा किसान सम्मान दिवस का आयोजन, पढ़ें पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!