खबरेंनोएडा-एनसीआर

पहल : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन और डीडीआरडब्ल्यूए ने महिलाओं को किया जागरूक, दी ये जानकारी

Noida News : नोएडा के सेक्टर-51 में स्थित चिल्ड्रेन पार्क में नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन, महिला कल्याण विभाग और डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन (DDRWA), गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 18 जुलाई को  महिलाओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कैंप में सब का यह प्रयास रहा कि नारी सुरक्षित रहे, नारी का सम्मान हो और नारी स्वावलंबित हो। इस आयोजन के जरिए महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर और जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया।

जानकारी देकर जागरूक किया

कार्यक्रम में आई नारी शक्ति को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट सखी योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना राष्ट्रीय पोषण मिशन, शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रमुख केंद्र, महिला पुलिस बीट व महिला बीट पुलिस अधिकारी, मिशन शक्ति कक्ष, मातृशक्ति को सम्बल, महिलाओं के अधिकार इत्यादि की जानकारी देकर उनको सशक्त बनाने का  प्रयास किया गया।

33 महिलाएं बनी सदस्य

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के मायका में आज के प्रोग्राम में 33 महिलाओं ने सदस्य्ता के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। संस्था महिलाओं की हर समस्या के समाधान में मदद करेगी।

इन्होंने लिया हिस्सा

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की टीम, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन से मीनाक्षी त्यागी, वनिता सोपोरी, डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन से एनपी सिंह (अध्यक्ष), राजीव कुमार (एडवाइजर), संजीव कुमार (सीनियर उपाध्यक्ष), प्रख्यात समाजसेवी मनीष गुप्ता एवं विक्रम सेठी और 100 से अधिक मेड, कामकाजी महिलाएं उपस्थित रहीं। महिला कल्याण विभाग की टीम से रवि कुमार एवं हमरा मौजूद रहे।

Related posts

3 साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी योगी सरकार : सीएम ने सहजनवा में किया ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

देवरिया : एफएसडब्ल्यू ने मिलावट की जांच के तरीके बताए, खाने में ये सावधानी बरतने की दी सलाह

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने से मचा हडकंप, सुविधाओं का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Harindra Kumar Rai

Saraswati Puja 2022 : पैरामाउंट एकेडमी में मां सरस्वती की हुई आराधना, ऐसे मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार

Abhishek Kumar Rai

सलेमपुर सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया उद्घाटन, इन बीमारियों की तुरंत होगी जांच

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!