खबरेंदेवरिया

देवरिया : ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 10 अगस्त तक चलेगी, जानें किस दिन कहां होगा आयोजन

-विकास खण्ड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 10 अगस्त तक निर्धारित

-खेलकूद प्रतियोगिता के लिए स्थलों का किया गया है चयन

Deoria News : जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया है कि विकास खण्ड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 10 अगस्त तक जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित किया जायेगा।

-3 अगस्त को खेल एथलेटिक्स, बॉलीबाल, कुश्ती का आयोजन ब्लॉक सदर के गंगा इंटर कालेज मझगांवा, भागलपुर के अन्नत इंटर कालेज सतरॉव भागलपुर में तथा एथलेटिक, बालीबाल कुश्ती खेल का आयोजन ब्लॉक सलेमपुर के खेल का मैदान कोला (महुई पाण्डेय) सलेमपुर में किया जायेगा।

-इसी प्रकार 4 अगस्त को खेल एथलेटिक्स, कबड्डी, भारत्तोलन ब्लॉक पथरदेवा ब्लॉक के राजेश्वरी देवी रामसुभंभग महाविद्यालय कुर्मीपट्टी पथरदेवा, एथलेटिक्स, बालीबाल, भारत्तोलन ब्लाक भलुअनी के कृषक माध्यमिक विद्यालय गडेर, एथलेटिक्स, बॉलीबाल, कुश्ती ब्लॉक रुद्रपुर के सतासी इंटर कालेज रुद्रपुर में आयोजित होगा।

-5 अगस्त को खेल एथलेटिक्स, कबड्डी, भारत्तोलन ब्लाक रामपुर कारखाना के अशोक इंटर कालेज डुमरी तथा एथलेटिक्स, बॉलीबाल, कुश्ती ब्लाक ब्लॉक भटनी के रेलवे खेल मैदान भटनी में आयोजित होगा।

-6 अगस्त को एथलेटिक्स, कबड्डी, भारत्तोलन ब्लाक भाटपाररानी के रामनोहर लोहिया इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू, तरकुलवा के शहीद रामचन्द्र इंटर कॉलेज बसन्तपुर धुसी, बरहज के उच्च माध्यमिक विद्यालय महुई कुवंर बरहज में आयोजित होगा।

-9 अगस्त को एथलेटिक्स, बॉलीबाल, कबड्डी ब्लॉक गौरी बाजार के इंटर कालेज बर्दगोनीया में, एथलेटिक्स, भारत्तोलन, कबड्डी, ब्लॉक बैतालपुर के अशोक इंटर कॉलेज बरपार में तथा एथलेटिकस, कुश्ती, बॉलीबाल ब्लॉक लार अन्तर्गत स्वामी देवानंद इंटर कालेज मठलार में आयोजित होगा।

-10 अगस्त को देसही देवरिया के खेल मैदान रमौली हेतिमपुर में खेल एथलेटिक्स, बालीबाल, कुश्ती तथा विकास खंड बनकटा के प्राथमिक विद्यालय बौलिया बनकटा में एथलेटिक्स, कबड्डी एवं भारत्तोलन खेल का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल सिसवा में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास में शिक्षा : सीडीओ ने किया उद्घाटन, जनसहयोग के लिए बीएसए ने जताया आभार

Shweta Sharma

DEORIA : डीएम और सीडीओ ने लाइव लोकेशन से जाना अफसरों का हाल, ये मिले गायब

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : गोरखपुर से काशी सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू, पूर्वांचल को मिलेगा फायदा

Abhishek Kumar Rai

महिला की मौत मामला : बघौचघाट पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 13 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया, 5 पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

काशी से कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद : प्रियंका गांधी ने कहा- किसानों की कातिल सरकार कैसे करेगी इंसाफ

Shweta Sharma

अब इस दिन खुलेंगे गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल : डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने जारी किया आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!