खबरेंदेवरिया

DEORIA : डीएम और सीडीओ ने लाइव लोकेशन से जाना अफसरों का हाल, ये मिले गायब

-प्रशासनिक एवं खण्ड विकास अधिकारियों की लाइव लोकेशन की जानी गयी वास्तविकता

-डीएम ने सभी एसडीएम का दोपहर में लिया लाइव लोकेशन

-सीडीओ ने खण्ड विकास अधिकारियों का वीडियो कॉलिंग से जानी हकीकत

-भलुअनी के बीडीओ पाये गये अनुपस्थित

-अन्य सभी एसडीएम व बीडीओ कार्यालय में मिले उपस्थित

Deoria News : मुख्य सचिव के गत सायं वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी अधिकारियों को तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करने व जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए दिए गए निर्देशों  के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने सभी एसडीएम एवं बीडीओ की लाइव लोकेशन के माध्यम से उपस्थिति जांची।

सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों का लाइव लोकेशन जिलाधिकारी ने सुबह 10 बजे लिया था। इसमें यह पाया गया कि सभी उप जिलाधिकारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहते हुए जनता की समस्याओं की सुनवाई करते हुए पाये गये। जिलाधिकारी ने इन सभी अधिकारियों को स्पष्ट रुप से निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप निर्धारित समय में अनिवार्य रुप से उपस्थित रह कर जन सामान्य की समस्याओं का सुनवाई व प्राथमिकता के साथ उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की हिलाहवाली नहीं होनी चाहिये।

बीडीओ अनुपस्थित पाए गए

डीएम के इस निर्देश के ही क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों का भी लाइव लोकेशन वीडियो कॉलिंग के माध्यम से लिया। एक मात्र भलुअनी के बीडीओ ही इस दौरान अनुपस्थित पाये गये, जिन्हें सचेत किया गया है कि वे समय से कार्यकक्ष में बैठें और जन समस्याओं, शिकायतों, विकास कार्यों का ससमय निष्पादन करें। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जायेगी।

Related posts

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी : 1000 से ज़्यादा प्राचीन और दुर्लभ वस्तुएं ट्रस्ट को हैंडओवर

Satyendra Kr Vishwakarma

निर्यात : विदेश में बढ़ी भारत के गैर-बासमती चावल की मांग, इन देशों ने दिखाई दिलचस्पी

Harindra Kumar Rai

Shivling in Gyanvapi Masjid : ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने से हिंदू पक्ष उत्साहित, कोर्ट ने एक हिस्से को सील कराया

Abhishek Kumar Rai

योगी कैबिनेट ने यूपी वाटर टूरिज्म एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स पॉलिसी 2023 को दी मंजूरी : प्रदेश में बढ़ेगा पर्यटन

Shweta Sharma

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 2600 से ज्यादा गिरफ्तार और 7 हजार मामले दर्ज, पढ़ें पूरा एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : पवन प्रधान और राम प्रकाश को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड टीम में मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!