खबरेंदेवरिया

Deoria News : हर बूथ पर मन की बात सुनेंगे जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेश कार्यालय को जाएगी रिपोर्ट

Deoria News : देवरिया भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि कल 28 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का प्रसारण 11.00 बजे से 11.30 बजे तक होगा। जिसे सभी वर्तमान और पूर्व जिला व मंडल के पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, सभासद अपने-अपने बूथों पर सुनेंगे।

बूथ समिति की बैठक करें

साथ ही बूथ की बैठक भी मन की बात कार्यक्रम से पहले या बाद में अवश्य करें। मन की बात कार्यक्रम को कौन कहां किस बूथ पर सुनेगा, इसकी सूची मण्डल से जिले पर आ गयी है। इन सभी लोगों को इस समय से लेकर सुबह तक बातचीत करके सूचित कर दिया जाये कि वे सम्बंधित बूथ पर जाकर मन की बात सुनें तथा बूथ समिति की बैठक करें।

रिपोर्ट भेजेंगे

कितने बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को कितनी संख्या की उपस्थिति में सुना गया, इसकी कल शाम 28 अगस्त को सारे मंडलों से रिपोर्ट लेकर प्रदेश कार्यालय को जिला महामंत्री प्रमोद शाही भेजेंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला मंत्री निर्मला गौतम, जिला मंत्री रमाशंकर निषाद, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, जिला मंत्री शिवकुमार राजभर, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, मीडिया सम्पर्क प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, सह संयोजक आईटी राहुल शास्त्री, शुभम मणि त्रिपाठी, अमित सिंह छोटू रहे।

Related posts

BJP Sankalp Patra-2022 : भाजपा ने संकल्प पत्र में कृषि और किसानों के लिए किए बड़े वादे, गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां

Harindra Kumar Rai

DEORIA : प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पुलिस ने मृतक की पत्नी और साली समेत 4 को गिरफ्तार किया

Sunil Kumar Rai

Lok Adalat : 12 नवंबर को देवरिया में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक वसूली और राजस्व सहित इन मामलों का होगा निपटारा

Sunil Kumar Rai

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा एक्शन : 5 बीडीओ सहित 9 अफसरों का वेतन रोका, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

किसानों को राहत देने से मुंह चुरा रही सरकार : अखिलेश यादव ने बोला हमला, बीमा कंपनियों पर भी लगाए गंभीर आरोप

Swapnil Yadav

BIG NEWS : आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष बने रामाशीष राय, पढ़ें उनका सफरनामा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!