खबरेंदेवरिया

DEORIA : प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पुलिस ने मृतक की पत्नी और साली समेत 4 को गिरफ्तार किया

Deoria News : देवरिया पुलिस और एसओजी टीम ने 31 मई की रात थाना मदनपुर के गोला बाजार में हुए हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। मृतक की पत्नी और साली ने ही उसके हत्या की साजिश रची थी। इसमें उनके दो दोस्तों ने उनका सहयोग किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 31 मई की रात को थाना मदनपुर के गोला बाजार कस्बे में एक शख्स की हत्या हुई थी। उसकी डेड बॉडी उसके घर में छत पर मिली थी। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर को मृतक की बॉडी से बुलेट मिला था। इससे साफ हुआ था कि उसे गोली मारी गई थी।

4 आरोपी गिरफ्तार हुए

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 2 दिन बाद ही देवरिया पुलिस और एसओजी की टीम ने इस मामले का खुलासा कर लिया है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी, उसकी साली और दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम राहुल और प्रियांशु हैं। पूरी घटना प्रेम प्रसंग के चलते हुई। इसी के चलते पति-पत्नी में पारिवारिक कलह होता रहता था। दोनों के बीच मारपीट की यह बड़ी वजह थी। घटना में शामिल 4 लोगों से हत्या में प्रयुक्त देशी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि खुलासा करने वाली टीम ने शानदार कार्य किया है। एसपी संकल्प शर्मा ने जांच में शामिल टीमों को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

साली का प्रेम प्रसंग बना वजह

मृतक अली मोहम्मद (31 वर्ष) ने दो शादियां की थी। इसमें से पहली शादी से रिश्ता टूट चुका है, जबकि दूसरी पत्नी की बहन भी युवक के घर ही रहती थी। वह सोमवार की रात में छत पर सोया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके कनपटी पर गोली मार दी थी। खुलासे में जुटी एसओजी को बुधवार की रात में मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए अहम सुराग मिल गया। पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक युवक का इधर कुछ दिनों से दूसरी पत्नी से तकरार चल रहा था। उसकी साली की नजदीकियां घर आने जाने वाले एक युवक से बढ़ गई थी। यह बात मृतक को खटकने लगी थी। इसको लेकर अक्सर तकरार हुआ करता था।

सोते वक्त मारी गोली

इसी से नाराज बीवी और साली ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। घटना के दिन दूसरी पत्नी और साली ने दो युवकों को बुलाया। दोनों दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और युवक की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपी ने असलहा उसकी साली को छिपाने के लिए दे दिया। साली ने असलहे को घर के अंदर छिपा दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Related posts

PMMY : मोदी सरकार की मुद्रा योजना से 34 करोड़ नागरिकों को मिला लाभ, केंद्रीय वित्त मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी : देवरिया में 36 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने 10000 करोड़ के निवेश को दी मंजूरी, जानें क्या होगा बदलाव

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देसही देवरिया और बनकटा में एक हफ्ते में शुरू होगा गो आश्रय स्थल का काम, सीडीओ ने मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

राजनीति : बसपा प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति बनने से किया इनकार, बताई ये वजह

Abhishek Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर : विहिप ने प्रशासन को दी गंभीर चेतावनी, अवैध मजार और झूठे केस नहीं हटाए गए तो…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!