उत्तर प्रदेशखबरें

BIG NEWS : आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष बने रामाशीष राय, पढ़ें उनका सफरनामा

Uttar Pradesh: राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे रामाशीष राय (Ramashish Rai) को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी ने 4 अन्य पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

राष्ट्रीय लोक दल की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक रामाशीष राय को उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय लोक दल का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ मनजीत सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी सेक्टर संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कंवर हसन को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन) और ऐश्वर्य राज सिंह को टीम आरएलडी का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

विधान परिषद में भेजा था

इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज रामाशीष राय का है। वह कभी भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेताओं में शुमार थे। साल 1993 में उन्होंने कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा। इसके बाद साल 1997 में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भेजा था।

कमजोर हो गई पकड़

रामाशीष राय मूलतः यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है। जब वह भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे, तब देवरिया, गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में उनका खूब बोलबाला था। लेकिन बाद में धीरे-धीरे उनकी पार्टी में पकड़ कम होती गई।

इनके करीबी रहे

रामाशीष राय लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और दिवंगत कल्याण सिंह के बहुत करीबी थे। वह बचपन में भाजपा से जुड़े और भाजपा के मंडल स्तर के अध्यक्ष बने। उन्होंने भजपा जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को मजबूत करने के लिए कोलकाता से कटक तक पैदल मार्च शुरू किया था। उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ भाजयुमो में राष्ट्रीय स्तर पर काम किया है।

Related posts

चिंताजनक : यूपी में मिले कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : खुखुंदू हनुमान मंदिर में नवजात बच्ची मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने…

Rajeev Singh

अखिलेश यादव ने यूपी में एसआईआर की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की: इन जिलों में विसंगतियों को गिनाया, आरोपी बीएलओ पर एक्शन…

Satyendra Kr Vishwakarma

जनपद के नए एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने संभाली कमान: जनसुनवाई और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने जीता मोस्ट एंगेजिंग एंटरप्रेन्योर पुरस्कार, प्रबंधन ने ऐसे जताई खुशी

Abhishek Kumar Rai

कालाजार से बचाएगी मेडिकेटेड मच्छरदानी : देवरिया के इन ब्लॉक में फैली बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Rajeev Singh
error: Content is protected !!